Rishabh Pant: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच खेल रही है। इस बीच टीम इंडिया के लिए टेस्ट से इतर एक खुशखबरी निकलकर सामने आई है। क्योंकि भीषण सड़क हादसे में मौत को मात देने वाले टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं।
बैसीखी के सहारे चलते दिखे पंत
ऋषभ पंत एक्सीडेंट के करीब 40 दिन बाद वह बैसाखी के सहारे पैरों के बल खड़े हुए और उन्होंने कुछ कदम आगे भी बढ़ाए हैं। उन्होंने बैसाखी के सहारे चलते हुए खुद की एक फोटो ट्वीट की है, जिसमें पंत चलने की कोशिश करते दिख रहे हैं। उनके दांए पैर में पलस्तर बंधा हुआ है।
और पढ़िए – कोई पानी तक पूछने वाला नहीं है…Rohit Shama को फैन ने कर दिया ट्रोल, देखें मजेदार वीडियो
पंत ने शेयर की अपनी फोटो
ऋषभ पंत ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि One step forward, One step stronger, One step better मतलब एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर।’ पंत के कैप्शन से साफ है कि ये तूफानी बल्लेबाज हौसलों से भरा हुआ और जल्द ही मैदान पर वापसी करना चाहता है।
और पढ़िए – नागपुर में हिट हुए हिटमैन, जडेजा-अक्षर ने बांधा समां, देखें दूसरे दिन के टॉप 5 मोमेंट
31 दिसंबर को हुआ था पंत का एक्सीडेंट
आपको बता दें कि साल 2022 का आखिरी दिन पंत के लिए बेहद दर्दनाक रहा था। 31 दिसंबर की रात जब वह अपने परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिस वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ उस वक्त वह खुद ड्राइव कर रहे थे।
कब तक रिकवर हो पाएंगे पंत
एक्सीडेंट के बाद पंत को शुरुआत में देहरादून के मैक्स अस्पताल में एडमिट किया गया था, इसके बाद बीसीसीआई ने उन्होंने अपनी देखरेख में मुंबई बुलाया था। बताया जा रहा है कि पंत की पूरी तरह रिकवर होने में करीब 6-8 महीने का वक्त लगेगा।
IPL समेत वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप नहीं खेल पाएंगे पंत
ऋषभ पंत को फिट होने में अगर 6-8 महीने का वक्त लगता है तो वह आईपीएल 2023, अक्टूबर में होने वाले एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup) नहीं खेल पाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
22 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines