नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की तबीयत में जबर्दस्त सुधार हो रहा है। कुछ समय पहले उनका बैसाखी छोड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब उनके एक नए वीडियो ने फैंस को खुश कर दिया है। दरअसल, ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सीढ़ियां चढ़ते नजर आ रहे हैं।
ना रुके, ना थके, सीढ़ियां चढ़ते गए चैंपियन
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैरों में पट्टी बांधे ऋषभ एक के बाद एक सीढ़ियां चढ़ते हैं। फिर थोड़ी दूरी पर उन्हें दिक्कत होने लगती है, लेकिन वे रुकते नहीं, थकते नहीं…एक बार फिर कोशिश करते हैं, लेकिन आखिरी सीढ़ी तक आते-आते उनकी हिम्मत जवाब देने लगती है। हालांकि वे इस बार भी नहीं रुकते और मुस्कुरा कर दर्द को टाल देते हैं। आखिरकार वह अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद इसी कड़ी में एक और वीडियो शुरू होता है। जिसमें वे पहले से काफी बेहतर नजर आते हैं। वे बिना किसी सहारे के सीढ़ियां चढ़ते हैं। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो में वे लाठी लेकर एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं। ऋषभ फिजियो की देखरेख में सुधार कर रहे हैं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1668927956255907841
रुड़की जाते समय हुआ था एक्सीडेंट
बता दें कि पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते समय ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें उन्हें कई फ्रैक्चर हुए और गंभीर चोटें आईं। हालांकि मौत को मात देकर चैंपियन अपने पैरों पर खड़ा हो चुका है। वह इस साल आईपीएल 2023 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चीयर करने स्टेडियम भी पहुंचे थे।
https://twitter.com/CricTelegraph/status/1668934537332785152
WTC Final में फैंस ने किया मिस
फैंस ने उन्हें WTC Final में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भी मिस किया था। पंत ने पिछले फाइनल में ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड बेहतर है। पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने ईशान किशन और केएस भरत दो विकेटकीपर रखे। जबकि प्लेइंग इलेवन में केएस भरत को खेलने का मौका मिला। हालांकि खराब बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया को एक बार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
44 mins agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines