---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

एक्सीडेंट के एक साल बाद कितने ठीक ऋषभ पंत, शेयर की चोट वाली तस्वीर; फैंस को मिली राहत

Rishabh Pant Latest Pictures: हाल ही में ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट वर्कआउट की तस्वीरें शेयर की है।

---विज्ञापन---

Rishabh Pant Latest Pictures: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट को अब एक साल हो गया है। दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनको गंभीर चोट आई थी। हालांकि अब धीरे-धीरे ऋषभ पंत रिकवर कर रहे हैं और पहले से कई बेहतर हो गए हैं। अब फैंस को पंत के मैदान पर वापसी करने का इंतजार है। वहीं एक्सीडेंट के एक साल बाद अब ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट के बाद जख्म की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में पंत की चोट के हल्के-हल्के निशान दिखाई दे रहे हैं।

जमकर वर्कआउट कर रहे पंत

ऋषभ पंत क्रिकेट मैदान पर वापसी करने के लिए इन दिनों जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। कई बार पंत जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी फोटो भी फैंस के साथ साझा कर चुके हैं। पंत ने अपनी जो ताजा तस्वीरें शेयर की है वो उनके लेग वर्कआउट की है। जिसको देखकर अब लग रहा है कि पंत पूरी तरह से फिट है और जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। फैंस आईपीएल 2024 में एक बार फिर से ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: कब तक शुभमन गिल को टेस्ट टीम में मिलेगा मौका, लगातार हो रहे फेल

---विज्ञापन---

ऋषभ पंत पिछले एक साल से क्रिकेट मैदान से दूर बने हुए हैं। चोट के बाद पंत ने कई बड़े टूर्नामेंट को भी मिस किया है। आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान पंत को दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ देखा गया था। इस दौरान पंत काफी फिट दिख रहे थे।

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर ने संभाली थी लेकिन अब फिर से पंत के हाथों में टीम की कमान होगी। पिछले एक साल में फैंस ने भी पंत को काफी मिस किया है। कई मैचों के दौरान दर्शकों के हाथों में पंत की तस्वीरें भी देखी गई है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर फैंस पंत से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी शेयर करते रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 30, 2023 07:53 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola