Rishabh Pant: भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द मैदान पर वापसी करने वाले हैं. इंग्लैंड दौरे पर लगी चोट के बाद से टीम से बाहर चल रहे पंत रणजी ट्रॉफी के रण में अपनी फिटनेस साबित करने उतर सकते हैं.
हालांकि, विकेटकीपर बैटर को अभी बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया है. 10 अक्टूबर को पंत फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे और उसी से उनकी फिटनेस का पता लग पाएगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड पंत को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है.
जल्द मैदान पर लौटेंगे पंत
ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, पंत 25 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी में होने वाले मैच में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. डीडीसीए के एक अधिकारी ने बातचीत करते हुए बताया कि पंत ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को इस बात से अवगत कराया है कि वह रणजी ट्रॉफी में 25 अक्टूबर से सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे. इंजरी के चलते पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: बुमराह फरमाएंगे आराम? इस ऑलराउंडर पर गिरेगी गाज! दूसरे टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
इंग्लैंड में हुए थे इंजर्ड
ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे. क्रिस वोक्स की एक गेंद पंत के सीधा पैरों की उंगली पर आकर लगी थी, जिसके बाद वह अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सके थे. ऋषभ को गाड़ी के जरिए ड्रेसिंग रूम लेकर जाया गया था. स्कैन के बाद पंत की उंगली में फ्रैक्चर पाया गया था. इसके बाद से पंत अपनी इंजरी से रिकवर हो रहे हैं. ऋषभ वेस्टइंडीज के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. उन्हें हाल ही में चुनी गई भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है.
संबंधित खबरें
इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
5 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines