IND vs WI: अपने खराब फॉर्म और चोट के चलते लगभग तीन साल तक टीम से बाहर रहने के बाद मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) एक बार फिर से लय में वापस आ गए हैं। चाइनामैन बॉलर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है और सभी को अपना मुरीद बना लिया है। कुलदीप आज भले ही भारत के स्पिन अटैक को लीड कर रहे हों। लेकिन उनके लिए वापसी करना इतना आसान नहीं था। इसमें धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कुलदीप पिछले 12 महीनों में सबसे लगातार भारतीय गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले 25 मैचों में सभी प्रारूपों में 48 विकेट लिए हैं, जिनमें से अधिकांश वनडे में लिए गए हैं; 18 मैचों में 32 विकेट. हालाँकि, उससे पहले का चरण क्रिकेटर के जीवन का सबसे कठिन दौर था।
मुश्किल समय में दिल्ली कैपिटल्स ने थामा हाथ
2019 विश्व कप के बाद कुलदीप का करियर ढलान की ओर बढ़ने लगा। उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह खो दी, जबकि उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भी उन पर सबसे कम भरोसा दिखाया। फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें पूरे सीज़न के लिए बेंच पर रखने के बाद 2021 में रिलीज़ कर दिया। निराश कुलदीप पर दिल्ली कैपिटल्स ने भरोसा जताया और अंततः अगले दो सीज़न में उनके शीर्ष गेंदबाज बने रहे। यह मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान ऋषभ पंत ही थे जिन्होंने उन पर विश्वास दिखाया और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने में मदद की।
ऋषभ पंत ने कुलदीप से कही थी ये बात
कुलदीप यादव की वापसी में दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट और ऋषभ पंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसका खुलासा खुद उनके बचपन के कोच कपिल पांडे ने किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में, कुलदीप के बचपन के कोच कपिल पांडे ने बताया कि कैसे डीसी कोचिंग स्टाफ ने लेग स्पिनर को उनके करियर को फिर से परिभाषित करने में मदद की।
रिकी पोंटिंग ने उनसे कहा था कि , ‘मैं तुम्हें सभी मैच खिलाऊंगा। एक कारण है कि वॉर्नी (शेन वॉर्न) आपको पसंद करता है और मैं समझ सकता हूं कि ऐसा क्यों है। आप हमारे मैचविनर बनने जा रहे हैं’ वहीं ऋषभ पंत ने भी कुलदीप के लिए दिल छू लेने वाली बात कही थी। पंत ने कहा था कि ‘आपको अच्छा करना होगा भैया, इंडिया में आपसे बड़ा बॉलर नहीं है।”
कुलदीप के प्रदर्शन में आया सुधार
डीसी के मैनेजमेंट और पंत का समर्थन काफी हद तक कुलदीप के प्रदर्शन पर नजर आया, जब उन्होंने 2022 में 21 विकेट लिए, जो पदार्पण के बाद से आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन भी साबित हुआ। पिछले संस्करण में, कुलदीप ने 14 मैचों में 28.39 की औसत से 10 विकेट हासिल किए थे। वे अब भारतीय टीम के स्पिन अटैक को लीड कर रहे हैं। उनकी एशिया कप और वर्ल्ड कप में भी खेलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
27 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines