Rishabh Pant Return to Delhi Capitals: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ लगातार 2 खराब सीजन खराब होने का बाद अब ऋषभ पंत ने बड़ा फैसला किया है. उनकी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हुई है जिसमें इस बात पर मुहर लग चुकी है. पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुलदीप यादव को लखनऊ में भेजने का फैसला किया है. आईपीएल 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सामने आए थे लेकिन अब उनकी कीमत में भारी गिरावट हो चुकी है.
ऋषभ पंत को हुआ भारी नुकसान
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 2 सीजन में कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत को इस ट्रेड डील से काफी नुकसान हुआ है. दिल्ली की टीम ने उनको लखनऊ के साथ ट्रेड डील में करोड़ों का नुकसान भी हुआ है. 15 करोड़ में प्राइस में वो दिल्ली की टीम में वापसी कर पाए हैं. सीधे तौर पर उनको 12 करोड़ का नुकसान हो गया है.
लखनऊ के लिए फॉर्म से जूझते दिखे पंत
ऋषभ पंत की एक बार फिर से दिल्ली की टीम में वापसी हो चुकी है. वो DC के लिए 11 मुकाबले खेल चुके हैं, इसी के साथ उन्होंने साल 2021 से 2024 तक 43 मैचों में टीम के लिए कप्तानी भी की थी. लखनऊ के लिए उनका फॉर्म बेहद ही खराब रहा जिसके बाद फ्रेंचाइजी की तरफ से ये फैसले लिया गया है. उन्होंने सीजन में टीम के लिए महज 312 रन बनाए तो वहीं 2025 में उनके बल्ले से केवल 269 रन आए थे.
LSG के हुए कुलदीप यादव
5 सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन चुके हैं. पंत के साथ ट्रेड डील के तहत अब वो लखनऊ का हिस्सा बन चुके हैं. टीम ने उनको 13.5 करोड़ में टीम के साथ जोड़ा है. दिल्ली के लिए वो साल 2022 से खेल रहे हैं. टीम के लिए अब तक खेले 65 मैचों में उन्होंने 72 विकेट चटकाए हैं. ये सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था और वो केवल 10 विकेट ही हासिल कर पाए थे.
ये भी पढ़िए- टीम इंडिया में इस नंबर की जर्सी पहनकर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, BCCI ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
52 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines