Rishabh Pant IPL Captaincy: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में थी. इस सीजन एक बार फिर से टीम का खराब फॉर्म जारी रहा और पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर खत्म किया. फ्रेंचाइजी के इस प्रदर्शन को देख कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार उंगलियां उठ रही थीं. फाइनल मैच के 2 दिन पहले ही विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. लखनऊ मैनेजमेंट की तरफ से सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की गई थी. अब उस स्टेटमेंट को लेकर सामने आई रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है.
ऋषभ पंत को LSG मैनेजमेंट ने हटाया
सोशल मीडिया पर जारी किए गए लखनऊ सुपर जायंट्स के बयान में बताया गया है कि ऋषभ पंत ने खुद मैनेजमेंट के पास आकर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और मैनेजमेंट की तरफ से इस बात को स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने जो भी एक्सपीरियंस कप्तान के तौर पर टीम के साथ शेयर किया है वो बहुत ही कीमती है. अब इसको लेकर क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें बताया गया है कि आईपीएल का सीजन खत्म होने के तुरंत बाद ही पंत को कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया था. उसी समय पंत को भी टीम छोड़ने का फैसला कर लिया था क्योंकि उन्हें अंडर वैल्यू फील हो रहा था.
ऋषभ पंत का खराब रहा है प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ में खरीदा था. वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे लेकिन उनका प्रदर्शन टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. उन्होंने अब तक खेले 28 मैचों में 581 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा है. उनकी कप्तानी में 2 सीजन खेलते हुए टीम बिखरी हुई सी नजर आई. इस सीजन टीम आखिरी नंबर पर रही है. अब पंत को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी कर सकते हैं और इसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजी से संपर्क किया है.
ये भी पढ़िए- शादी के बंधन में बंधने को तैयार टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप, शुरू हुई रस्में, जानें किस दिन गूंजेगी शहनाई
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines