Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम में वापसी को लेकर एनसीए में जमकर मेहनत कर रहे हैं। इस बीच स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि पंत जल्द ही क्रिकेट पिच पर वापसी कर सकते हैं। क्योंकि वह तेजी से फिट हो रहे हैं और अब अच्छे से गेंदों का सामना कर रहे हैं।
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में हो सकती है वापसी
टीम इंडिया विश्वकप के बाद इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 2024 में होगी। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज तक ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं। यानि पंत अगर इंग्लैंड दौरे तक फिट होते हैं तो वह टीम में वापसी कर सकते हैं। यह जानकारी एक मीडिया हाउस के माध्यम से सामने आई है।
एनसीए में कर रहे मेहनत
ऋषभ पंत फिलहाल बेंगलुरु के नैशनल क्रिकेट एकैडमी में अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। पंत नेट्स पर 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आने वाली गेंदों का सामना कर रहे हैं। हालांकि अभी विकेटकीपिंग करने में उन्हें दिक्कत हो रही है। हालांकि उन्होंने विकेटकीपिंग का अभ्यास भी शुरू कर दिया है।
ऋषभ पंत 2024 में होने वाले आईपीएल तक पूरी तरह से फिट हो सकते हैं। खास बात यह है कि वह दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए फिर से कप्तानी कर सकते हैं। पंत का दिसंबर में एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे।
ये भी देखें: 2023 World Cup से 3 Indian Player बाहर, WI में Flop Show है वजह
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines