Rishabh Pant: मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल होने के बाद भी ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे थे। जिसके कारण ही उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि आखिरी टेस्ट मैच पंत इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे। अब फिलहाल पंत रिहैब कर रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक ऐसा काम कर दिया, जिससे उन्होंने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। कर्नाटक की एक लड़की की जिंदगी अब पंत ने अपनी मदद से बदल दी है।
ऋषभ पंत ने फिर जीता फैंस का दिल
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि उसके बाहर भी वो हीरो हैं। पंत ने कर्नाटक के बागलकोट जिले के रबाकवी गांव की मेधावी छात्रा ज्योति कनबूर मथ की आर्थिक मदद की है। ज्योति कनबूर मथ ने पीयूसी सेंकेड (क्लास 12) में 83% नंबर लाए थे, लेकिन वो जामकंडी के बीएलडीई कॉलेज में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में एडमिशन के लिए 40 हजार जमा नहीं कर पा रही थी। दरअसल ज्योति के पिता तीर्थय्या एक छोटी से चाय की दुकान चलाते हैं, जिसके कारण ही उनके पास एडमिशन कराने के पैसे नहीं थे। किसी तरह से कहानी ऋषभ पंत को पता चली तो उन्होंने बिना देर किए सीधे कॉलेज को फीस जमा कर दी है।
सोशल मीडिया पर छाए हैं पंत
जब से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी मिली है, तभी से ऋषभ पंत की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। खुद ज्योति ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, ‘मैंने गलागली से पीयूसी की पढ़ाई पूरी की और बीसीए करने का सपना देखा, लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। मैंने अनिल अन्ना से संपर्क किया, जिन्होंने अपने दोस्तों से संपर्क किया। उन्होंने ऋषभ पंत से संपर्क किया और उन्होंने मेरी मदद की। ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत प्रदान करें। उनकी मदद मेरे लिए बहुत मायने रखती है।’
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स में रहेंगे या नहीं, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines