Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने दो दिन पहले ट्वीट करके अपनी सर्जरी को लेकर बड़ी खबर दी थी, पंत ने बताया था कि उनकी सर्जरी सफल साबित हुई है। जबकि इस घटना के बाद मदद करने वाले सभी लोगों का भी उन्होंने धन्यवाद जताया था। वहीं अब ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर एक और बड़ी अपडेट आई है, जो उनके फैंस के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी अच्छी खुशखबरी है।
2 हफ्ते में डिस्चार्ज हो सकते हैं पंत
ऋषभ पंत दो हफ्ते में अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। फिलहाल वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती है। क्योंकि पंत के दाएं घुटने की लिगामेंट की दो सफल सर्जरी हुई हैं, बताया जा रहा है ऋषभ पंत की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों को उम्मीद हैं कि वह जल्द रिकवर कर रहे हैं और उन्हें अस्पताल से भी जल्द डिस्चार्ज किया जा सकता है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ऋषभ पंत को 2 हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनके आगे का प्लान तैयार किया जाएगा।
और पढ़िए – ‘Suryakumar Yadav टेस्ट में मचाएंगे तबाही’.. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने की बड़ी भविष्यवाणी
WC तक फिट हो सकते हैं पंत ?
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर ऋषभ पंत को दो हफ्ते में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाता है, तो फिर उन्हें मैदान में वापसी करने में कितना वक्त लगेगा। डॉक्टरों का मानना है कि अगर सब ठीक रहा तो ऋषभ पंत दो महीने में अपना रिहैब शुरू कर सकते हैं, अगर ऐसा होता है तो उनके 2023 में होने वाले वनडे विश्वकप खेलने की उम्मीदें बढ़ सकती हैं। क्योंकि विश्वकप अक्टूबर-नवंबर में होना है। ऐसे में अगर वह कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलने लायक फिटनेस कर लेते हैं तो फिर यह सब उनके रिहैब पर निर्भर करेगा कि वह कब तक वापसी करेंगे।
6 महीने का वक्त तो लगेगा
हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के लिगामेंट इंजरी को ठीक होने में 6 महीने का वक्त तो अभी लगेगा ही। इसके बाद ही उनकी रिहैब और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू हो सकती है। उसके बाद डॉक्टर फिर उन्हें देखेंगे कि वह खेल सकते हैं या नहीं। क्योंकि ऋषभ पंत लंबे वक्त से क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में उन्हें भी पता है कि इस तरह की चोट के बाद वापसी करने में थोड़ा वक्त लगता है।
और पढ़िए – विराट कोहली ने लगाई बड़ी छलांग, बाबर आजम के करीब पहुंचे King Kohli
इसलिए डॉक्टर भी लगातार ऋषभ पंत की काउंसिलिंग करेंगे। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि जिस तरह की ऋषभ पंत की फिटनेस और रिकवरी है, उससे उम्मीद हैं कि वह अगले 4 से 6 महीने के अंदर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। अगर पंत ऐसा करते हैं तो वह विश्वकप में भी वापसी कर सकते हैं। फिलहाल तो ऋषभ पंत अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं, लेकिन उनके वापसी की उम्मीदें अब तेज होती जा रही हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
31 mins agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
1 hr ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
3 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
5 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
12 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
13 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines