Rishabh Pant Fitness Update: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी से जूझ रहे हैं. ये इंजरी उन्हें एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के चौथे टेस्ट मैच में हुई थी. पैर में लगी इस चोट के कारण ही पंत लंबे समय से मैदान से दूर हैं. ऐसे में फैंस उन्हें दोबारा मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं. सभी पंत फैंस के लिए अब बड़ी खुशखबरी आई है. मैच विनर ऋषभ की फिटनेस पर अब एक बड़ा अपडेट आया है. जिससे साफ हो गया है कि वो कौन सी सीरीज से कमबैक करेंगे?
ऋषभ पंत के फैंस को मिली गुड न्यूज
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से दोबारा मैदान पर वापसी कर सकते हैं. फिलहाल ऋषभ पंत नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. जहां पर पंत का खेलना नामुमकिन नजर आ रहा है. न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार पंत के पैर में सूजन हाल के समय में बढ़ गया है. जिसके कारण ही वो अब जल्दी कमबैक नहीं कर पाएंगे. इसी इंजरी के कारण पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. वनडे फॉर्मेट में पंत टीम की दूसरी पसंद है. उस फॉर्मेट में केएल राहुल ही फिलहाल भारतीय टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक गया बेकार, विश्व कप से पहले टूटा टीम इंडिया का दिल
नवंबर में वापसी कर सकते हैं पंत
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर को होगा. जहां पर पंत खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ध्रुव जुरेल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. वहीं दूसरी पसंद के रूप में ईशान किशन की टीम में वापसी हो सकती है. जुरेल ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए शानदार शतक जड़ा था. हालांकि भारतीय पिचों पर टीम मैनेजमेंट को ऋषभ पंत की कमी जरूर खलेगी. पंत टेस्ट क्रिकेट में अपने दम पर कई बार टीम इंडिया को जीत दिला चुके हैं. इसके अलावा लीडरशिप रोल में भी वो शुभमन गिल की मदद करते हुए नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मैच विनर खिलाड़ी ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी! गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव को लेना होगा बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines