IND vs SLC XI: भारतीय टीम कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेल रही है. पहले दिन भारतीय गेंदबाजों को प्रदर्शन निराशाजनक रहा. तेज गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिला. अब दूसरे दिन खराब बल्लेबाजी देखने को मिली है. देवदत्त पडिकल ने शतक लगाया लेकिन अन्य टॉप बल्लेबाज फ्लॉप रहे. स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत से रन बनाने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वो फेल हो गए. पंत 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
ऋषभ पंत की खराब बल्लेबाजी
टेस्ट में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड बढ़िया रहा है. खासतौर पर विदेशी पिचों पर उन्होंने खूब रन बनाए हैं. श्रीलंका की पिचों पर रन बनाना किसी के लिए आसान काम नहीं होता. वहा पर बॉल ज्यादा घूमती है. स्पिनर्स का हमेशा बोलबाला देखने को मिला. अभ्यास मैच में देवदत्त पडिक्कल के रिटायर होने के बाद चौथे नंबर पर ऋषभ पंत आए. ऐसा लगा था कि पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों को परेशान करेंगे, लेकिन ये नहीं हो पाया. मात्र 2 के स्कोर पर वो रमेश मेंडिस का शिकार हुए. पंत पांच गेंदो का सामना ही कर पाए. उनके इस प्रदर्शन से फैंस जरूर निराश हुए होंगे.
यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने किया निराश
यशस्वी जायसवाल ने भी निराश किया. वो शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. विश्वा फर्नांडो ने उन्हें आउट किया. जायसवाल पहली बार श्रीलंका दौरे पर गए हैं. ध्रुव जुरेल भी पिच पर टिक नहीं पाए. एक रन बनाकर वो भी रमेश मेंडिस का शिकार हुए. जुरेल की बैटिंग भी भारत के लिए चिंत का विषय है. केएल राहुल कुछ देर पिच पर जरूर टिके रहे. उन्होंने 67 गेंदो में 40 रनों की पारी खेली. राहुल ने पांच चौके और एक छक्का लगाया.
देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक
देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर आकर वनडे के अंदार में शतक लगाया. वो श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. वो अन्य बल्लेबाजों के लिए अब खतरा बन गए हैं. पडिक्कल ने टीम इंडिया को को संभालते हुए 121 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 शानदार चौके भी लगाए. इसके बाद उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया.
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
24 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
47 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines