ऋषभ पंत ने बदली डेट ऑफ बर्थ, ये हो सकती है 5 जनवरी 2023 करने की वजह
Edited By Pushpendra Sharma

Rishabh Pant Second DOB
Edited By Pushpendra Sharma

Rishabh Pant Second DOB
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का 30 दिसंबर, 2022 एक्सीडेंट हो गया था। वह फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रीहैब से गुजर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक ठीक होकर मैदान पर लौटेंगे। इस बीच पंत ने अपने इंस्टा बायो में डेट ऑफ बर्थ बदलकर फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने अपनी जन्मतिथि को बदलकर 5 जनवरी 2023 कर दिया है। पंत के फैसले से उनके प्रशंसक और क्रिकेट जगत में हैरानी है। पंत की रियल डेट ऑफ बर्थ की बात करें तो वो 4 अक्टूबर, 1997 है। पंत शायद कहना चाह रहे हैं कि एक्सीडेंट के बाद उनका पुर्नजन्म हुआ है।
पंत के फैंस बर्थडेट को 5 जनवरी 2023 करने की वजह खोज रहे हैं। बता दें कि पंत को 5 जनवरी से एक दिन पहले 4 जनवरी को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था। मुंबई में डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने उनका इलाज किया। जहां वह 6 जनवरी को सर्जरी से भी गुजरे। पंत संभवतया 5 जनवरी को अपना इलाज शुरू होने की डेट बताना चाह रहे हैं, जहां एक तरह से उनका पुनर्जन्म हुआ।

rishabh pant second dob
Rishabh Pant has started walking well.
Great news for India. [Pant Instagram] pic.twitter.com/k7ir0bsHbV
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 14, 2023
सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं, पंत ने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपनी जन्मतिथि अपडेट की। पंत पूरी फिटनेस हासिल करने और वनडे विश्व कप 2023 की दौड़ में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही उन्हें सीढ़ियां चढ़ते हुए भी देखा गया था। विकेटकीपर बल्लेबाज सोशल मीडिया के जरिए अपनी रिकवरी पर अपडेट देते रहे हैं। अन्य मौकों पर उन्हें एनसीए में अन्य खिलाड़ियों के साथ काम करते देखा गया है। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर की जल्द वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: