Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ऋषभ पंत को देहरादून से मुंबई शिफ्ट करने के लिए तैयार है। मुंबई में विकेटकीपर-बल्लेबाज (Rishabh Pant) का लिगामेंट फटने सहित कई चोटों का इलाज किया जाएगा। बता दें कि ऋषभ पंत 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल, ऋषभ का देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़िए – BBL 2022: Colin Munro ने खड़े-खड़े जड़ दिया तूफानी छक्का, गायब हो गई गेंद, देखें
BCCI पैनल के डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट देखेंगे और स्थिति का आकलन करेंगे। कहा जा रहा है कि बोर्ड विदेश में इलाज कराने पर भी विचार कर सकता है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत की हालत स्थिर है और देहरादून के निजी अस्पताल में इलाज का अच्छा असर हो रहा है। क्रिकेटर को कई चोटें लगी थीं, जिसमें माथे पर दो कट, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फटना और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी थी और उनकी पीठ पर भयानक खरोचें आईं थीं।
और पढ़िए – IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 कल, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
डीडीसीए के डायरेक्टर ने दी ये जानकारी
दिल्ली क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (DDCA) के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI से बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई शिफ्ट किया जाएगा।
30 दिसंबर की सुबह हादसे की शिकार हुई थी ऋषभ की कार
ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की लौट रहे थे। इसी दौरान देहरादून-दिल्ली हाइवे पर सुबह सुबह करीब 5.30 बजे उनकी कार भयंकर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के वक्त ऋषभ पंत कार में अकेले थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines