IPL 2026: आईपीएल 2026 अपने चरम पर है और प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती दिख रही है. अब तक 2 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं तो वहीं 8 टीमों के बीच जंग जारी है. इस बार टूर्नामेंट में कुछ टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तो वहीं कुछ टीमें अपने खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहीं. इन टीमों के कप्तान पर अब बड़ा खतरा मंडरा रहा है. पीटीआई की नई रिपोर्ट के अनुसार 3 टीमों के कप्तानों की कप्तानी इस सीजन के खत्म होने के बाद छिन सकती है. आइए आपको भी बताते हैं ये 3 कप्तान कौन से होने वाले हैं.
ऋषभ पंत की छिनेगी कप्तानी
लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस सीजन बेहद ही खराब फॉर्म से गुजर रही है. टीम इस सीजन सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली फ्रेंचाइजी बनी. अब तक खेले 11 मैचों में से टीम ने 3 मैचों में हार का सामना किया है तो वहीं 8 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के इस खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान ऋ।भ पंत को जिम्मेदार माना जा रहा है. ऐसे में अब उनकी कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है.
अक्षर पटेल पर भी कप्तान जाने का खतरा
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पिछले सीजन के अक्षर पटेल के हाथों में थी लेकिन टीम का प्रदर्शन उनकी कप्तानी में बेहद ही निराशाजनक रहा. टीम ने इस सीजन उनकी कप्तानी में अब तक 12 मैच खेले हैं जिसमें से 5 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर ही खड़े हैं. ऐसे में मैनेजमेंट उनसे कप्तानी छीन सकती है.
केकेआर भी कप्तान बदलने के मूड में
कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2025 में श्रेयस अय्यर को रिलीज कर अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी गई. पिछले सीजन भी उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था तो वहीं इस सीजन भी टीम ने अब तक खेले 11 मैचों में से केवल 4 मैचों में ही जीत हासिल की है तो वहीं 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़िए- क्रिकेट जगत में फिर कटी पाकिस्तान की ‘नाक’, 9 साल के बच्चे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुआ स्टार बल्लेबाज, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
PAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
51 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
1 hr agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
3 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
3 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
4 hrs agoसूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी नहीं खेलेंगे! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
4 hrs ago24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines