IPL 2026 खत्म होने पर जाएगी इन 3 खिलाड़ियों की कप्तानी! खराब प्रदर्शन का भुगतना होगा खामियाजा

IPL 2026: आईपीएल के इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों का फॉर्म बेहद ही चिंता का कारण रहा है. खासतौर से कुछ टीमों के कप्तान तो बिल्कुल भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं. ऐसे में सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन के खत्म होने के बाद 3 खिलाड़ियों की कप्तानी जा सकती है.

RISHAB.jpg

IPL 2026: आईपीएल 2026 अपने चरम पर है और प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती दिख रही है. अब तक 2 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं तो वहीं 8 टीमों के बीच जंग जारी है. इस बार टूर्नामेंट में कुछ टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तो वहीं कुछ टीमें अपने खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहीं. इन टीमों के कप्तान पर अब बड़ा खतरा मंडरा रहा है. पीटीआई की नई रिपोर्ट के अनुसार 3 टीमों के कप्तानों की कप्तानी इस सीजन के खत्म होने के बाद छिन सकती है. आइए आपको भी बताते हैं ये 3 कप्तान कौन से होने वाले हैं. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत की छिनेगी कप्तानी

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस सीजन बेहद ही खराब फॉर्म से गुजर रही है. टीम इस सीजन सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली फ्रेंचाइजी बनी. अब तक खेले 11 मैचों में से टीम ने 3 मैचों में हार का सामना किया है तो वहीं 8 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के इस खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान ऋ।भ पंत को जिम्मेदार माना जा रहा है. ऐसे में अब उनकी कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है. 

विज्ञापन

अक्षर पटेल पर भी कप्तान जाने का खतरा

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पिछले सीजन के अक्षर पटेल के हाथों में थी लेकिन टीम का प्रदर्शन उनकी कप्तानी में बेहद ही निराशाजनक रहा. टीम ने इस सीजन उनकी कप्तानी में अब तक 12 मैच खेले हैं जिसमें से 5 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर ही खड़े हैं. ऐसे में मैनेजमेंट उनसे कप्तानी छीन सकती है. 

केकेआर भी कप्तान बदलने के मूड में

कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2025 में श्रेयस अय्यर को रिलीज कर अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी गई. पिछले सीजन भी उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था तो वहीं इस सीजन भी टीम ने अब तक खेले 11 मैचों में से केवल 4 मैचों में ही जीत हासिल की है तो वहीं 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ