मुंबई: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बुधवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में लाया गया। उन्हें एयरलिप्ट कर यहां सुरक्षित पहुंचाया गया।बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज सर्जरी से गुजरेंगे और बाद में लिगामेंट टियर की प्रक्रिया से गुजरेंगे और उनकी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के दौरान उनकी मेडिकल टीम द्वारा निगरानी की जाएगी।
इन एक्सपर्ट डॉक्टर की निगरानी में इलाज
जानकारी के मुताबिक मुंबई में डॉ दिनशॉ पारदीवाला, प्रमुख, खेल चिकित्सा केंद्र और निदेशक आर्थोस्कोपी उनका इलाज कर रहे हैं। बीसीसीआई ऋषभ की रिकवरी प्रक्रिया में सहायता और तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और इस अवधि के दौरान उसे हर संभव सहायता प्रदान करेगा।
अभी तक मैक्स देहरादून में थे
बता दें ऋषभ, 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद घायल हुए थे। जिन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती कराया गया था। हादसे के समय वह कार में अकेले थे। हादसे के समय वह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास कार डिवाइडर से टकरा गई थी। क्रिकेटर के माथे पर दो कट लगे थे, उनके दाहिने घुटने, टखने, पैर के अंगूठे और पीठ में लिगामेंट फट गया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
19 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
33 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
59 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines