Rishabh Pant Accident: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनकी कार रुड़की के पास एक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, गाड़ी चलाते समय क्रिकेटर को झपकी आ गई और इस कारण वह अपना नियंत्रण खो बैठे और उनकी BMW कार डिवाइडर से जा टकराई। उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि क्रिकेटर कार में अकेले थे और जलती गाड़ी से बचने के लिए उन्होंने खुद खिड़की तोड़ी। बता दें कि पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई। रुड़की सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया गया है। हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ। हालांकि, इस दौरान घटनास्थल पर लोगों ने एक बेकार हरकत की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
और पढ़िए –खुद गाड़ी चला रहे थे पंत, झपकी लगते ही ऐसे हुआ भीषण सड़क हादसा, देखें वीडियो
और पढ़िए – ‘जल्दी ठीक हो जाओ चैंप’ पंत के लिए शमी, सहवाग, अश्विन समेत अन्य खिलाड़ियों ने की दुआ
क्रैश साइट के पास मौजूद लोगों ने कार से पैसे उड़ा लिए
पंत का एक तरफ जहां एक्सीडेंट हुआ है। उधर दूसरी तरफ घटनास्थल पर लोगों ने एक बेकार हरकत की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घटनास्थल के पास मौजूद कुछ लोगों ने दुर्घटनास्थल से पैसे भी चुराना सही समझा। बताया गया कि दुर्घटनास्थल से ग्रामीणों ने कार से कुछ रुपये भी ले लिए। वहीं, हादसे के बाद मौके पर कुछ रुपए भी पड़े हुए दिखे।
पंत को गंभीर चोटें आई
हादसे के कारण उनके सिर, घुटने और पिंडली में चोटें आई हैं। उन्हें फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में ले जाया जा रहा है। उनके पैर में गंभीर चोर पहुंची है। पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी हो सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
46 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines