Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में वे बुरी तरह से घायल हो गए और फिलहाल उनका देहरादून स्थित मेक्स हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पंत को लेकर लगातार मीडिया रिपोर्ट्स में हेल्थ अपडेट दी जा रही है। इसी बीच हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पंत के लिए आज का दिन बेहद जरुरी है क्योंकि आज घुटने और टखने की MRI होगी।
पंत के सर में नहीं है कोई भी गंभीर चोट
रुड़की में शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसे में बुरी तरह घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर राहत की खबर है। ऋषभ पंत की स्पाइन और ब्रेन की सीटी स्कैन और एमआरआई रिपोर्ट नॉर्मल आई है। इससे यह डर दूर हो गया है कि हादसे में पंत के ब्रेन में कोई गंभीर चोट ना आई हो। दर्द और सूजन के कारण क्रिकेटर ऋषभ पंत के टखने और घुटने का एमआरआई कल नहीं हो पाई थी। लेकिन वह आज होगी और इससे ही पता चलेगा कि पंत कितने समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
और पढ़िए – शिखर धवन की यह सलाह मान लेते ऋषभ पंत तो शायद…3 साल पुराना Video हो रहा वायरल
शुक्रवार को ऋषभ का हुआ था एक्सीडेंट
बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी मर्सिडीज हादसे के बाद पूरी तरह जल गई थी। कार में आग लगने से पहले ऋषभ पंत कार से बाहर निकल गए थे। ऋषभ के माथे, हाथ, पैर और पीठ में चोटें आई हैं। फिलहाल, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
ऋषभ की हेल्थ पर लगातार डीडीसीए की है नजर
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) भी लगातार ऋषभ के स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि एक टीम ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है, यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें दिल्ली में शिफ्ट कर देंगे और संभावना अधिक है कि हम उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाएंगे।
पीएम मोदी ने भी ऋषभ की मां से जाना था हाल
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार शाम को ऋषभ पंत की मां से बात कर उनका हाल जाना था। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार सुबह रुड़की सीमा के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक्सीडेंट हो गया था। शुक्रवार को कार दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषभ पंत की मां से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
7 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
30 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
52 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines