Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और शानदार विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली से अपने घर लौटते समय पंत की कार रेलिंग से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। ये एक्सीडेंट रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप हुआ। इस दुर्घटना में ऋषभ पंत भी बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं और उन्हें तुरंत दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
और पढ़िए – भीषण हादसे के बाद चकनाचूर हुई पंत की कार, आग लगने का वीडियो आया सामने, देखें
ऋषभ पंत को पैर में आई चोट, लंबे समय तक क्रिकेट से रह सकते हैं बाहर
इस भीषण हादसे के बाद पंत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक पंत के माधे और पैर में चोट लग गई है। पैर में चोट ज्यादा होने के चलते प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। इस दूर्घटना के बाद पंत लंबे समय तक क्रिकेट से बाहर रह सकते हैं।
रेलिंग से टकराई फिर पंत की कार में आग लग गई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह पंत अपनी बीएमडब्लयू में बैठकर दिल्ली से रुड़की स्थित अपने घर जा रहे थे तभी अचानक उनकी कार रेलिंग से टकरा गई जिसके बाद कार में आग भी लग गई। इसे देखकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला गया।। बता दें कि ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए जा रहे थे क्योंकि 31 तारीख को उनका जन्मदिन था। लेकिन शायद कोहरे के चलते ड्राइवर को रेलिंग नहीं दिखी और ये दुर्घटना हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
25 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
45 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines