हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत, फिसलती जुबान से निकली गाली, इंटरनेट पर मच गया हंगामा

Rishabh Pant’s Post Match Presentation Viral Video: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की नाकामी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब उनके कप्तान खुद को नई मुसीबत में डाल दिया है. ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से हारने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में गलत भाषा का इस्तेमाल किया है.

विज्ञापन
Rishabh Pant LSG

Rishabh Pant’s Abusive Language Viral Video: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के मुंह से गलती से एक अपशब्द निकल गया. ये घटना जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 64वें मैच में 7 विकेट से मिली हार के बाद हुई. हालांकि वो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके थे. एलएसजी को अब किसी दूसरी टीम की प्लेऑफ की पार्टी खराब करने का एक और मौका मिलेगा, जब वो लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अपने कैंपेन के आखिरी मैच में पंजाब किंग्स का सामना करेंगे. अगर पीबीकेएस ये मैच हार जाए तो वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

पंत ने किया गलत शब्द का इस्तेमाल

19 मई की रात पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ऋषभ पंत ने एक अपशब्द का इस्तेमाल किया, जो कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही सेकंड में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. उन्होंने इस मैच में अपनी टीम के बल्ले और गेंद दोनों से किए गए प्रदर्शन पर बात की. साथ ही इस अनुभवी खिलाड़ी ने उन डिपार्टमेंट की तरफ भी इशारा किया जिन पर उन्हें काम करने की जरूरत है, क्योंकि वो 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत और -0.702 के नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं.

ये क्या बोल गए ऋषभ पंत!

पंत ने कहा, ‘हमारी मौजूदा स्थिति चाहे जो भी हो, हमें एक टीम के तौर पर खुद पर गर्व है. जिस तरह की टीम हमारे पास है, हम जानते हैं कि हम जीत सकते हैं. चाहे कुछ भी हो, एक टीम के तौर पर और व्यक्तिगत रूप से भी हमें खुद पर पूरा भरोसा है. चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं और यह बात हर कोई जानता है, लेकिन इससे ये सच नहीं बदल जाता कि हम एक बहुत ही बेहतरीन टीम हैं (We are a F#@*ing good team).’

विज्ञापन

एलएसजी के कप्तान ने कहा, ‘इसे देखने के कुछ अलग-अलग तरीके हो सकते हैं. मिडिल ओवर्स में और फिर आखिरी ओवर में, जिस तरह से आर्चर ने गेंदबाजी की, मुझे लगता है कि वो वाकई बहुत अच्छी थी. लेकिन इस तरह की विकेट पर, जब आपको वैसी शुरुआत मिलती है, तो हम असल में 5 या 10 रन और बना सकते थे; बस हम आखिरी ओवर में उस मौके का फायदा नहीं उठा पाए.’

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पंत

ऋषभ पंत का ये वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर जैसे तूफान सा मच गया है. सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस उनकी भाषा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स तो बीसीसीआई से उन पर कार्रवाई करने तक की मांग कर रहे है. आइए हम आपसे ऐसे ही कुछ रिएक्शंस आपसे शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola