Rinku Singh: रिंकू सिंह इस वक्त यूएई में चल रहे एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के साथ हैं. आईपीएल से पहचान बनाने वाले इस स्टार ने 2023 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया और तब से लेकर अब तक वो लगातार टी20 टीम का हिस्सा बने हुए हैं. एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत ने यूएई के खिलाफ 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की, हालांकि रिंकू इस मैच का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वो पूरी तैयारी के साथ वहां गए हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगले मैचों की प्लेइंग 11 में उन्हें मौका मिलेगा. इस टूर्नामेंट से पहले रिंकू सिंह ने एमएस धोनी को लेकर एख बड़ा खुलासा किया और बताया कि आखिर कैसे धोनी ने उनके क्रिकेटिंग सफर में अहम रोल अदा किया. धोनी से पहली बार वो कब मिले थे, इस बारे में भी रिंकू सिंह ने बात की.
एशिया कप 2025 में एक्स्ट्रा बैटर के तौर पर जगह बनाने वाले रिंकू सिंह नंबर 5-6 पर आकर मैच को फिनिश करने की क्षमता रखते हैं. खुद रिंकू ने खुलासा किया है कि जब वो कहीं फंसते हैं तो पूर्व कप्तान एमएस धोनी से टिप्स लेते हैं. फोन पर भी कभी-कभी बात होती है. रिंकू सिंह ने ये भी खुलासा कर दिया कि नंबर 5 पर बैटिंग करने के लिए धोनी से उन्हें कौन सी खास सलाह मिली.
ये भी पढ़ें: Asia Cup: UAE के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह इग्नोर, अब गौतम गंभीर पर फैंस ने जड़े आरोप, कहा – ‘पॉलिटिक्स शुरू…’
रिंकू सिंह हाल में राज शमानी के पॉडकास्ट में गए थे, जहां उन्होंने धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की और ये भी बताया कि धोनी से वो फोन पर क्या बात करते हैं. रिंकू सिंह ने कहा ‘2023 टूर्नामेंट में हमारी बात हुई थी. कभी-कभी हम कॉल पर भी बात करते हैं, क्योंकि वो भी इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते थे. तो मैंने उनसे पूछा कि उनका माइंडसेट क्या होता था, वो आखिरी ओवरों में कैसे शांत रहते थे.’
एमएस धोनी से मिली ये सलाह
रिंकू सिंह ने बताया कि धोनी ने उन्हें सलाह दी कि आखिरी ओवरों में पूरी तरह से शांत रहना और खुद पर विश्वास रखना ही सबसे अहम है. रिंकू ने कहा ‘वो यही कह रहे थे कि आखिरी ओवरों में बहुत जरूरी है कि आप बिल्कुल शांत रहें और खुद पर भरोसा रखें. वो नंबर ऐसा है, जहां रन बनाना आसान नहीं होता. सामने वर्ल्ड क्लास गेंदबाज होते हैं, इसलिए मारना आसान नहीं होता.’
धोनी से पहली मुलाकात
रिंकू ने धोनी से अपनी पहली मुलाकात का भी किस्सा सुनाया, जब कोविड ब्रेक के बाद आईपीएल दुबई में खेला जा रहा था. उन्होंने कहा “मैं आपको वो सीन बताता हूं. कोविड के बाद दुबई में आईपीएल हुआ था. हमारा आखिरी मैच था, हम CSK से हार गए थे. मैं डर रहा था कि इतने बड़े खिलाड़ी हैं, माही भाई, कैसे मिलूं उनसे? मैंने कुलदीप भाई को साथ लिया, जो पहले उनसे खेल चुके थे, और कहा- ‘कुलदीप भाई, थोड़ा बैटिंग के बारे में बात करेंगे, आप मेरे साथ चलो.’
‘मेरा दिमाग प्रोसेस ही नहीं कर पा रहा था कि वो क्या कह रहे हैं’
रिंकू ने आगे बताया ‘तो मैं गया, थोड़ा नर्वस था कि बैटिंग पर क्या बोलूं. वो समझा रहे थे, समझ रहे थे और मैं बस उन्हें देखे जा रहा था. मेरा दिमाग प्रोसेस ही नहीं कर पा रहा था कि वो क्या कह रहे हैं.’
एक ओवर में लगातार 5 छक्कों से मिली थी पहचान
रिंकू सिंह आईपीएल में पिछले सात साल से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें पहचान साल 2023 के सीजन में मिली थी, जब इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल के एक ही ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर असंभव सी जीत दिलाई थी. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया. अब तक रिंकू सिंह 33 टी20 मैचों में 161.07 के स्ट्राइक रेट 546 रन बना चुके हैं. जिसमें 3 फिफ्टी भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: 637 छक्के ठोकने वाले दिग्गज का Video देख सीखी बैटिंग, Asia Cup से पहले जितेश शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
Asia Cup 2025: खुद में ही परेशान रहेगी टीम इंडिया! एक सवाल हर मैच में बनेगा सिरदर्द
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines