Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी के रण में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से गर्दा उड़ा डाला है. तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रिंकू ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 176 रनों की लाजवाब पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान रिंकू ने कुल 17 चौके जमाए, तो 6 सिक्स भी उनके बल्ले से निकले. रिंकू की धांसू पारी के बूते उत्तर प्रदेश की टीम तमिलनाडु द्वारा बनाए गए पहली पारी में 455 रनों के जवाब में 460 रन बनाने में सफल रही.
रिंकू ने खेली धांसू पारी
पहली पारी में उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी रही. माधव कौशिक और अभिषेक गोस्वामी ने पहले विकेट के लिए मिलकर 73 रन जोड़े. माधव 21 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए आर्यन और अभिषेक ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी जमाई. गोस्वामी 79 रन बनाने के बाद आउट हुए, तो आर्यन 43 रन बनाकर चलते बने. कप्तान करन शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 रन बनाकर चलते बने.
इसके बाद क्रीज पर उतरे रिंकू ने मोर्चा संभाला और तमिलनाडु के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. रिंकू ने 247 गेंदों का सामना करते हुए 176 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान रिंकू ने 17 चौके और 6 सिक्स जमाए. उन्होंने शिवम मावी के साथ मिलकर 104 रन जोड़े. वहीं, शिवम शर्मा और कार्तिक यादव संग मिलकर भी उन्होंने अर्धशतकीय साझेदारी जमाई.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने किया Ashes Series के पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, आर्चर-वुड की हुई वापसी, इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता
प्लेइंग 11 में रिंकू को नहीं मिले हैं ज्यादा मौके
रिंकू सिंह को पिछले कुछ समय में अपनी काबिलियत दिखाने के ज्यादा मौके नहीं मिल सके हैं. एशिया कप 2025 में रिंकू को सिर्फ एक ही मैच में खेलने का मौका मिला था. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी बाएं हाथ के बैटर को महज एक ही मुकाबले में खेलने का चांस मिला था. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रिंकू को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के कितने मैचों में प्लेइंग 11 में मौका मिलता है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines