Rinku Singh Doubtful for Asia Cup: एशिया कप 2025 का आयोजन अगले महीने देखने को मिलेगा। 9 सितंबर 2025 से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इंडिया के सेलेक्शन पर फैंस की नजर है, क्योंकि कई सारे खिलाड़ी हैं, जो टीम में जगह के हकदार हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि IPL और टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी हो सकती है। जितेश शर्मा का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, रिंकू सिंह की जगह पक्की नजर नहीं आ रही है।
रिंकू सिंह की टीम इंडिया में जगह पक्की नहीं!
रिंकू सिंह पिछले कुछ समय से टीम इंडिया की टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम का अहम हिस्सा हैं। वो बतौर फिनिशर खेल रहे हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते हैं। लग रहा था कि एशिया कप के लिए टीम इंडिया में उनकी जगह तो पक्की रहेगी। हालांकि, PTI की रिपोर्ट के अनुसार रिंकू सिंह की भारतीय स्क्वाड में जगह तय नहीं है। उनके सेलेक्शन पर अभी विचार किया जाएगा। रिंकू का जिस तरह से पिछले कुछ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए प्रदर्शन रहा था, उस हिसाब से यह अपडेट बेहद निराशाजनक है।
टी20 में कैसा है रिंकू का प्रदर्शन?
ESPNCricInfo के हिसाब से रिंकू सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय, IPL और घरेलू क्रिकेट मिलाकर अब तक 166 टी20 मैच खेले हैं और कुल 3221 रन बनाए हैं। उन्होंने 34.26 के औसत और 148.22 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने 17 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 79 रन का है। रिंकू ने टी20 क्रिकेट में 261 चौके और 156 छक्के जड़े हैं। बड़ी बात यह है कि 166 मैचों में से 48 में रिंकू नाबाद लौटे हैं, जो साबित करता है कि वो मैच को खत्म करके ही पवेलियन आना पसंद करते हैं।
रिंकू सिंह के लिए IPL 2025 नहीं रहा खास
रिंकू सिंह के एशिया कप में सेलेक्शन पर सस्पेंस बने रहने का सबसे बड़ा कारण यह है कि IPL 2025 में केकेआर के लिए उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा। रिंकू ने 13 मैच खेले और मात्र 206 रन बनाए। उनकी ओर से प्रतियोगिता में एक भी शतक या अर्धशतक नहीं आया। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 38 का रहा। उम्मीद है कि रिंकू अगले सीजन में अपने इस प्रदर्शन में सुधार लाएंगे।
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड को मिला इतिहास का सबसे युवा कप्तान, मात्र 21 साल की उम्र में संभालेंगे टी20 टीम की कमान
संबंधित खबरें
हसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
12 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
32 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines