हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी, 58.70 के औसत से रन बनाते हैं रन

Rinku Singh: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही मौका दिया जाता है. लेकिन उनका रिकॉर्ड रेड बॉल क्रिकेट में बहुत ही शानदार रहा है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में भी रिंकू सिंह ने शतक के साथ ही शुरुआत की है.

विज्ञापन
Rinku Singh ने रणजी ट्रॉफी में किया कमाल का प्रदर्शन (Pic Credit- AI Generated)

Rinku Singh: रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है. जहां पर उत्तर प्रदेश की टीम का पहला मुकाबला बिहार के खिलाफ चल रहा है. बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 540 रन बनाए हैं. इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश के सुपरस्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बहुत ही धमाकेदार शतक जड़ा है. इसी के साथ उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में भी खुद को साबित कर दिया है. उनका रेड बॉल में औसत फिलहाल लगभग 60 के पास का है. 

रिंकू सिंह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रिंकू सिंह ने 168 गेंदों में 112 रन बनाए हैं. इस दौरान रिंकू ने 66.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए रिंकू ने 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. रिंकू की इस पारी के कारण ही यूपी की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया है. सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक ने 326 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली. रिंकू सिंह का साथ देते हुए जीशान अंसारी ने भी अहम 58 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही बिहार के गेंदबाज दबाव में आ गए.

रेड बॉल क्रिकेट में रिंकू सिंह का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. इस मुकाबले से पहले रिंकू ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 53 मुकाबले खेले हैं. जिसमें रिंकू ने 58.70 की शानदार औसत से 3757 रन बनाए हैं. इस दौरान रिंकू ने 9 शतक और 23 अर्धशतक भी जड़ा है. रिंकू का स्ट्राइक रेट 70.50 का रहा है. रिंकू का इस मुकाबले के बाद औसत और भी बेहतर हो गया है. फिलहाल वो लगभग 60 की औसत से रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

टेस्ट टीम में भी जगह चाहते हैं रिंकू सिंह 

टीम इंडिया फिलहाल टेस्ट फॉर्मेट में बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही कई खिलाड़ियों के पास टीम में जगह बनाने का मौका है. रिंकू सिंह का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. रिंकू यूपी की टीम के लिए नंबर 5 पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं. रिंकू चाहते हैं कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिले. जिससे वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर सके. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ने का मिला मौका

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रिंकू सिंह ने अब तक 2 वनडे और 48 टी-20 मुकाबले खेले हैं. टी-20 फॉर्मेट में रिंकू का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. हालांकि उसके बाद भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. फिलहाल रिंकू टीम इंडिया में वापसी का प्रयास कर रहे हैं. रिंकू को घरेलू क्रिकेट में अपना ये प्रदर्शन जारी रखना होगा. जिससे वो भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सके.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, बल्ले से मचा रहे धमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola