IND vs AUS, Rinku Singh Batting: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 22 रन बनाकर और बिना काउंट होने वाला सिक्स लगाकर जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह ने दूसरे मैच में भी कमाल किया है। तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे दूसरे टी20 में रिंकू ने 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई पेसर सीन एबट को पकड़ लिया। उनके इस ओवर की पांच गेंदों को रिंकू सिंह ने बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। आईपीएल 2023 में आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर रिंकू ने सुर्खियां बटोरी थीं। अब हालांकि यहां ना ही आखिरी ओवर था और ना ही पांच छक्के आए, लेकिन रिंकू ने 24 रन पांच गेंदों पर इस ओवर में ठोक दिए।
रिंकू सिंह का धमाका
रिंकू सिंह ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में 9 गेंदों पर ताबड़तोड़ 31 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में नाबाद रहते हुए चार चौके और दो छक्के लगाए। उनकी यह पारी इस मैच में बेहद महत्वपूर्ण रहेगी और इसी की बदौलत भारत ने 235 रनों का स्कोर बनाया। भारत का टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर है। रिंकू की 19वें ओवर की बैटिंग ने उनके आईपीएल वाले कमाल को भी याद दिला दिया।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS 2nd T20 Live Updates: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 का लक्ष्य, तीन खिलाड़ियों ने जड़ा पचासा
याद आई रिंकू की IPL वाली पारी
रिंकू सिंह ने 19वें ओवर में सीन एबट को जमकर धोया। उन्होंने पहली गेंद पर चौका जड़ा और ओवर की शुरुआत शानदार की। इसके बाद एबट लाइन से भटके और उन्होंने वाइड बॉल फेंक दी। फिर रिंकू ने एक गेंद डॉट खेली लेकिन तीसरी गेंद से उन्होंने एबट को नहीं बख्शा। फिर उनके बल्ले से तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी व पांचवीं पर चौका और फिर छठी पर छक्का निकला। इस तरह बल्ले से उन्होंने इस ओवर में 24 रन बटोरे और ओवर में कुल 26 रन गए। एबट ने इस मैच में 3 ओवर में 56 रन लुटाए।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: हर हाल में मुंबई इंडियंस से ही खेलेंगे हार्दिक पांड्या! रिलीज-रिटेन के बाद सामने आया नया Update
टॉप 3 ने जड़े पचासे
भारत के लिए इस मैच में रिंकू की पारी से पहले टॉप 3 बल्लेबाजों ने अच्छा प्लेटफॉर्म खड़ा किया। यशस्वी ने 25 गेंदों पर 53 रन बनाए। उसके बाद ईशान किशन ने 32 पर 52 और रुतुराज गायकवाड़ ने 43 गेंदों पर 58 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने 235 रनों का विशाल स्कोर 20 ओवर में बनाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस पारी में 10 गेंदों पर 19 रन बनाए।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines