नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जहां एक ओर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से करोड़ों जुबां पर छाए हैं, वहीं उन्होंने एक नेक काम कर लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, रिंकू सिंह गरीब युवा खिलाड़ियों के लिए अलीगढ़ में एक हॉस्टल बनवा रहे हैं। इस हॉस्टल में वे छात्र रह सकेंगे, जिन्हें पैसों के चलते अपने खेल को आगे बढ़ाने में मुश्किल होती है।
ऐसा होगा हॉस्टल
रिंकू के बचपन के कोच मसूदज-जफर अमिनी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया- वह हमेशा ऐसे युवा खिलाड़ियों के लिए एक हॉस्टल बनाना चाहता था, जिनके पास अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे। जैसा कि वह अब आर्थिक रूप से मजबूत हो गया है, उसने इस सपने को साकार करने का फैसला लिया है। रिंकू ने केकेआर में शामिल होने से पहले लगभग तीन महीने पहले काम शुरू किया था। इस हॉस्टल में 14 कमरे होंगे। हर कमरे में चार खिलाड़ी रह सकेंगे। इसके साथ ही इसमें एक शेड और मंडप भी बनाया जा रहा है। अलग वॉशरूम भी बन रहे हैं। वहीं कैंटीन की व्यवस्था भी की जा रही है। इस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे और पूरा खर्च रिंकू द्वारा उठाया जा रहा है।
और पढ़िए – IPL में अगले सीजन भी खेलेंगे MS धोनी? Moeen Ali ने दिया ये जवाब
आईपीएल से लौटने के बाद उद्घाटन करेंगे रिंकू सिंह
कोच ने कहा- हमारे लगभग एक दर्जन ट्रेनी खिलाड़ी हॉस्टल में शिफ्ट हो जाएंगे। वर्तमान में वे भारी किराया देते हैं, लेकिन यहां उन्हें मामूली कीमत पर कमरा और भोजन मिल जाएगा। इसके अलावा उन्हें यात्रा पर भी समय और पैसा बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। इसका करीब 90 फीसदी काम हो चुका है। अगले महीने तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। आईपीएल से लौटने के बाद रिंकू इसका उद्घाटन करेंगे। उम्मीद है यह सुविधा युवाओं के लिए जीवन को आसान बनाएगी। अकादमी में आने वाले खिलाड़ी सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: CSK में लौट आया जूनियर मलिंगा, धोनी के लिए बनेगा मैच विनर!
IPL से 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई
रिंकू को 2016 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने के बाद आईएसएल की ओर से किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा चुना गया था, लेकिन 2018 में उन्हें केकेआर ने 80 लाख की कीमत में खरीदा था और तब से केकेआर परिवार का हिस्सा हैं। कुल मिलाकर रिंकू ने 2017 और 2023 के बीच आईपीएल से लगभग 4 करोड़ 40 लाख कमाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines