हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: ‘I Am Sorry…’, टीम इंडिया की हार के बाद रिंकू सिंह ने मांगी माफी

India vs South Africa, 2nd T20I Match 2023: रिंकू सिंह ने दूसरे टी20 मुकाबले के बाद माफी मांगी है। दरअसल, बल्लेबाजी के दौरान उनके एक शॉट से मीडिया बॉक्स का सीसा टूट गया था। रिंकू से जब इसपर चर्चा की गई तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता था इस बारे में, मुझे आप से अभी पता चला है। उसके लिए मुझे खेद है।’

विज्ञापन
रिंकू ने मांगी माफी। (Social Media)

India vs South Africa, 2nd T20I Match 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जरूर भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है, लेकिन मैच के दौरान युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने ब्लू टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 68 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक भी रहा। मैच के बाद वह काफी खुश नजर, जिसका अनुभव उन्होंने बीसीसीआई के साथ हुई बातचीत में जाहिर की है।

यही नहीं उन्होंने बीसीसीआई के साथ हुई खास बातचीत में माफी भी मांगी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उन्हें किस बात के लिए माफी मांगने की जरूरत पड़ गई, तो बीते कल उन्होंने एक जोरदार छक्का लगाया था। जिसके बाद मीडिया बॉक्स का सीसा टूट गया था। स्टार से जब इसपर चर्चा की गई तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता था इस बारे में, मुझे आप से अभी पता चला है। उसके लिए मुझे खेद है।’

यह भी पढ़ें- AUS vs PAK, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने धुरंधरों से सजी अपनी प्लेइंग XI का किया ऐलान, टी20 के कप्तान को नहीं मिला मौका

विज्ञापन

26 वर्षीय खिलाड़ी ने बीसीसीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आया तब हमारे तीन विकेट गिर चुके थे। सिचुएशन हमारे लिए थोड़ा टफ था। मुकाबले में सूर्या भाई के साथ मेरी बात हुई थी कि जैसी गेंद आ रही है, वैसी शॉट खेली जाए। शुरुआती पलों में मैंने थोड़ा समय लिया, क्योंकि विकेट को समझने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। इसलिए शुरुआती ओवरों में मैंने कुछ गेंदे खेली, लेकिन जब एक बार सेट हो गया तो फिर बड़े हिट लगने लगे।’

वहीं जब रिंकू से कप्तान सूर्यकुमार यादव से मिली हिदायत के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने बस यही बोला था कि जैसी गेंद आ रही है, बस वैसी ही शॉट खेल और खुद पर भरोसा रख।’ युवा स्टार के अनुसार इसी वजह से मैं शुरुआती ओवरों में शांत रहने के बाद आखिरी के ओवरों में बड़ा शॉट लगाने में कामयाब हो पाया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola