Rinku Singh and Priya Saroj Wedding: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों ने जून 2025 में सगाई की थी. अब रिंकू और सरोज की शादी तय हो गई है और डेट भी आधिकारिक हो गई है. शादी की तारीख और जगह तय होने के बाद दोनों ही परिवारों में जश्न का माहौल है. आइए जानते हैं रिंकू की शादी कब और कहां होने वाली है?
रिंकू सिंह की शादी की डेट आई सामने
रिंकू और प्रिया की शादी इसी साल 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी. दोनों ने लखनऊ के सेंट्रम होटल में जून 2025 को सगाई की थी, जिसमें कई जानी मानी हंस्तियों ने शिरकत की थी. अब दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. हाल ही में रिंकू सिंह ने यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था. उनकी कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स चैंपियन भी बनी थी.
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह को नहीं चुना गया है. इसके अलावा वह एशियन गेम्स 2026 का भी हिस्सा नहीं हैं.
पिता के निधन के बाद टली थी शादी
पहले दोनों की शादी जून 2026 में तय हुई थी. लेकिन रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का कैंसर की वजह से निधन हो गया था, जिसके बाद शादी को टालना पड़ गया. उनके पिता की इच्छा शादी देखने की थी, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था. पिता के निधन के बाद दोनों परिवारों ने शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया था. हालांकि अब तक मेहमानों की लिस्ट सामने नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि दोनों की शादी में देश की कई बड़ी हंस्तियां शिरकत करेंगी. वहीं, शाहरुख खान के भी शादी में आने की उम्मीद है, क्योंकि किंग खान रिंकू सिंह से एक बार कह चुके हैं कि वह शादी में आएंगे. रिंकू केकेआर के लिए भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2024 में रिंकू केकेआर की विनिंग टीम का हिस्सा भी थे.
बता दें कि प्रिया सरोज साल 2024 में पहली बार लोकसभा सांसद चुनी गई थीं. मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने चुनाव जीता था. प्रिया कई बार अपने इंयरव्यू में रिंकू सिंह के साथ अपनी लव स्टोरी को साझा कर चुकी हैं. फिलहाल वह राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं. वहीं, रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े सितारे बन गए हैं.
संबंधित खबरें
शेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
45 mins agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
49 mins agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
1 hr agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
2 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
2 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
2 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
3 hrs agoटीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines