Ricky Ponting on Sachin: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 24 अप्रैल 2023 को 50वां बर्थडे मना रहे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने उनकी जमकर तारीफ की। पोंटिंग ने सचिन को तकनीकी तौर पर बेस्ट बैटर करार दिया है। पोंटिंग ने कहा कि सचिन के पास गेंदबाजों से मिलने वाली हर चुनौती का जवाब होता था।’
सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर ‘आईसीसी रिव्यू्’ में पोंटिंग ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘मैं पहले भी कह चुका हूं कि तकनीक के मामले में सचिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जिन्हें मैंने देखा या जिनके साथ या जिनके खिलाफ खेला। गेंदबाजी ईकाई के रूप में हम जो भी रणनीति बनाते थे, उनके पास उसका जवाब होता था। चाहे भारत में हो या ऑस्ट्रेलिया में।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से छीना नंबर 1 का ताज, आरसीबी को भी हुआ फायदा
खिलाड़ियों की रैंकिंग करना कठिन
पोंटिंग ने ये भी कहा कि खिलाड़ियों की रैंकिंग करना या उनका आकलन करना कठिन होता है, क्योंकि हर कोई अलग तरह से खेलता है, लेकिन मैंने जिस दौर में खेला है, उसमें सचिन तकनीकी रूप से सर्वश्रेष्ठ थे।’
सचिन-विराट के बीच तुलना पर क्या बोले पोंटिंग
तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना के बारे में पोंटिंग ने कहा कि ‘सचिन के करियर के आखिरी दौर में विराट ने खेलना शुरू किया, लेकिन अब खेल अलग है। अलग नियम है , मसलन 50 ओवर के क्रिकेट में सर्कल के बाहर कम फील्डर होते हैं, दो नई गेंद ली जाती है और अब बल्लेबाजी पहले से आसान हो गई है। तेंदुलकर के दौर में पुरानी गेंद को खेलना बहुत कठिन होता था, क्योंकि उसे रिवर्स स्विंग मिलती थी।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange cap: टॉप पांच में राहुल-कॉन्वे ने मारी एंट्री, देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज
विराट का करियर खत्म होने के बाद दोनों की तुलना करना सही होगा
पोंटिंग ने आगे कहा कि ‘जब सचिन वनडे खेलते थे तब 50 ओवर के बाद गेंद की शक्ल बदल जाती थी, उन्हें रिवर्स स्विंग मिलती थी जो आज देखने को नहीं मिलती। विराट बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, उनके नाम 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। सचिन ने सौ शतक बनाए हैं। विराट का करियर खत्म होने के बाद दोनों की तुलना करना सही रहेगा।
लंबे समय तक खेलना बेहद कठिन
मैं खिलाड़ी की काबिलियत का आकलन इस आधार पर करता हूं कि वह कितने साल खेल सका। यह सही तरीका इसलिए है, क्योंकि इतने लंबे समय तक लगातार अच्छा खेलना आसान नहीं होता। कुछ खिलाड़ी आते हैं और तीन चार साल तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लगते हैं, लेकिन लंबे समय तक टिकना कठिन होता है और सचिन बीस साल से ज्यादा लगातार अच्छा खेला है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
10 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
22 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
26 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines