हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संन्यास लेने वाला है ऑस्ट्रेलिया का सबसे तूफानी क्रिकेटर! पूर्व कप्तान ने कर दिया बड़ा दावा

Glenn Maxwell Probable Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई, जिसके बाद रिकी पोटिंग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है, उनका मानना है कि ग्लेन मैक्सवेल का रिटायरमेंट अब काफी करीब आ गया है.

विज्ञापन
Australia Cricket Team

Ricky Ponting On Glenn Maxwell Career: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप शो के बाद ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म हो रहा है. एक अनुभवी खिलाड़ी के हिसाब से इस ऑलराउंडर ने काफी खराब प्रदर्शन किया और 3 मैचों में सिर्फ 62 रन ही बना पाए. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा ग्लोबल टूर्नामेंट से ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया है, उसने पहले 3 में से 2 मुकाबले गंवाए जबकि आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ एक गेम जीता.

ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म?

आईसीसी से बात करते हुए, पोंटिंग ने कहा कि मैक्सवेल लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे और उनका करियर खत्म होता दिख रहा है. ‘बिग शो’ के नाम से मशहूर मैक्सवेल को आईपीएल 2025 में खराब सीजन के बाद पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के लिए भी रजिस्टर नहीं किया था. अब वो पीएसएल में पेशावर ज़ालमी के लिए 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (तकरीबन 1.47 करोड़ रुपये) की कीमत पर खेलेंगे.

मैक्सवेल को लेकर भविष्यवाणी

पोंटिंग ने कहा, ‘ग्लेन मैक्सवेल, मुझे नहीं लगता कि वो वहां होंगे. मुझे लगता है कि उनका करियर खत्म होने वाला है.’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड जाहिर तौर पर टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे, लेकिन ये देखना बाकी है कि स्टीव स्मिथ इसमें शामिल होंगे या नहीं. स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप में जोश हेज़लवुड की जगह लिया गया था, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PAK क्रिकेटर इमाद वसीम की एक्स वाइफ ने अपने ही पूर्व पति को ‘खूनी’ बताकर लगाई मोहसिन नकवी से गुहार, सुबूत का भी किया दावा!

ऑस्ट्रेलिया T20 WC 2026 से बाहर

आयरलैंड के खिलाफ 67 रन की जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन की शानदार शुरुआत करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया को लगातार 2 झटके लगे, जिससे टूर्नामेंट से उनका पत्ता कट गया है, हालांकि कंगारू टीम को अभी ओमान से ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलना है . पहले उन्हें ज़िम्बाब्वे के हाथों 23 रन से चौंकाने वाली हार मिली. फिर उन्हें श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया, जिससे उनकी शर्मनाक विदाई तय हो गई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola