Ricky Ponting and Trevor Bayliss Trolled: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दो पूर्व क्रिकेटरों की उन्हीं के देश में जमकर आलोचना हो रही है। ये दोनों क्रिकेटर और कोई नहीं कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग और ट्रेवर बेलिस हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में जारी क्रिकेट प्रतियोगिताओं को छोड़कर आईपीएल को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि वहां के लोग इनसे नाराज हैं।
दरअसल, मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां पोंटिंग ‘चैनल 7’ के साथ अपनी आवाज से समां बांध रहे हैं। वहीं ट्रेवर बेलिस बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की टीम के साथ बतौर कोच जुड़े हुए हैं, लेकिन जैसे ही आईपीएल ऑक्शन से पहले इन दोनों दिग्गजों के पास उनकी आईपीएल टीमों ने कॉल किया। वो तुरंत वहां से दुबई के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: रिंकू सिंह का होगा डेब्यू; स्टार खिलाड़ी बाहर, दूसरे ODI में बदलेगी Playing 11!
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच पर्थ में खेला गया। मिली जानकारी के मुताबिक पोटिंग इस मैच में केवल तीन दिन ही कमेंट्री करने के बाद दुबई दौरे पर निकल पड़े।
बता दें आईपीएल में जहां रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मुख्य कोच हैं। वहीं ट्रेवर बेलिस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बतौर मुख्य कोच सेवाएं दे रहे हैं।
पोंटिंग और बेलिस ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भी छाए हुए हैं। कुछ अखबारों ने इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की है। उनका मानना है कि इन दोनों दिग्गजों का घरेलू क्रिकेट या लीग छोड़कर जाना यह दर्शाता है कि क्रिकेट में आईपीएल कितना हावी है।
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines