हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SA: साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले ही भारत पर हार का ‘खतरा’! फिर लौटा ‘Unlucky’ शख्स

India vs South Africa Test Series: साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए रिचर्ड केटलबोरो को चुना गया अंपायर।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

India vs South Africa Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम अब साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। जिसके लिए बीसीसीआई ने पहले ही तीनों फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 10 दिसंबर से टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होने वाली है। टेस्ट सीरीज में एक बार फिर से रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

टेस्ट सीरीज के लिए आज आईसीसी ने अंपायरो के नामों की घोषणा भी कर दी है। पहले टेस्ट मैच में पॉल रिफेल और रिचर्ड केटलबोरो और दूसरे टेस्ट मैच में रिचर्ड केटलबोरो-अहसान राजा अंपायरी करते हुए दिखाई देंगे। रिचर्ड केटलबोरो का नाम जब भी सामने आता है तो भारतीय फैंस के लिए टीम इंडिया को लेकर टेंशन होने लगती है। रिचर्ड केटलबोरो और टीम इंडिया का बड़े टूर्नामेंटो में हार का अलग ही नाता रहा है।

ये भई पढ़े:- मजहब की सारी दीवारें तोड़ दोस्त की बहन से दिग्गज ने रचाई है शादी, प्रेम कहानी के आगे रोमियो-जूलियट की लव स्टोरी भी फेल

जब-जब रिचर्ड ने अंपायरी की, तब-तब बड़े टूर्नामेंट में हारी टीम इंडिया

टीम इंडिया और केटलबोरो के बीच ये संबंध साल 2014 से चला आ रहा है। 2023 विश्व कप में टीम इंडिया की हार से पहले, केटलबोरो ने 2014 विश्व कप फाइनल, 2015 विश्व कप सेमीफाइनल, 2016 विश्व कप सेमीफाइनल, 2017 में भारत की हार में भी अंपायरिंग की थी। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया के मैच के दौरान रिचर्ड ही अंपायर थे। अभी फैंस वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत की हार को भुले ही नहीं थे कि अब रिचर्ड साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में अंपायरी करते हुए दिखाई देंगे।

साउथ अफ्रीका दौरे पर होगी तीनों फॉर्मेट की सीरीज

टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 की सीरीज खेली जाएगी। 10 से 21 दिसंबर तक वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला टेस्ट 26 दिसंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में शुरू होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी को केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। बता दें, साउथ अफ्रीका की धरती पर ये टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। टीम इंडिया अभी तक साउथ अफ्रीका की धरती पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।

 

(rangerproofswag.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें