Richa Ghosh IND-W vs SA-W: 101 रनों पर 6 विकेट और टीम इंडिया पूरी तरह से दबाव में. लगभग सभी अहम बैटर्स पवेलियन लौट चुकी थीं. साउथ अफ्रीका पूरी तरह से हावी थी और हर कोई यह मानकर चल रहा था कि जल्द ही भारतीय पारी सिमट जाएगी. फिर अमनजोत कौर भी पवेलियन लौट गईं. हालांकि, ऋचा घोष तो मानो महिला वनडे वर्ल्ड कप की सबसे ऐतिहासिक पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरी थीं.
स्नेह राणा के साथ मिलकर ऋचा ने ना सिर्फ भारतीय टीम की लाज बचाई, बल्कि ऐसी इनिंग खेल डाली, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई. विकेटकीपर बल्लेबाज ने वो कारनामा कर डाला, जो आज से पहले महिला विश्व कप के इतिहास में कभी नहीं हो सका था.
ऋचा की ऐतिहासिक पारी
मुश्किल सिचुएशन में फंसी भारतीय टीम की पारी को पहले ऋचा ने स्नेह राणा के साथ मिलकर संभाला. क्रीज पर आंखें जमाने के बाद ऋचा ने अंतिम के 7 से 8 ओवरों में बल्ले से जमकर तबाही मचाई. विकेटकीपर बैटर की धांसू पारी के बूते भारतीय टीम ने अंतिम 10 ओवर में 98 रन कूट डाले. ऋचा ने आठवें विकेट के लिए स्नेह के साथ मिलकर 88 रन जोड़े.
इस साझेदारी ने पूरी मैच की कहानी को ही पलटकर रख दिया. ऋचा के आगे साउथ अफ्रीका का मजबूत बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया. उन्होंने 77 गेंदों का सामना करते हुए 94 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान विकेटकीपर बैटर ने 11 चौके और 4 सिक्स जमाए.
ये भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी बॉलर के दीवाने Arshdeep Singh, वीडियो देख सीखते हैं यॉर्कर की कला, खुद किया खुलासा
ऋचा ने रचा इतिहास
ऋचा घोष ने अपनी इस पारी के दौरान वो कारनामा कर डाला है, जो आज से पहले विश्व कप के इतिहास में नहीं हुआ था. ऋचा नंबर आठ या उससे नीचे की बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर बन गई हैं. इसके साथ ही वनडे विश्व कप में छह विकेट गंवाने के बाद सर्वाधिक रन जोड़ने का रिकॉर्ड भी अब टीम इंडिया के नाम हो गया है.
भारतीय टीम ने 6 विकेट गिरने के बावजूद 149 रन जोड़े. एक समय पर भारतीय टीम का 150 तक पहुंचने मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन ऋचा की पारी के बूते टीम इंडिया 251 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
31 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines