हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'शिमला की सनसनी' रेणुका सिंह बनीं ICC इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर, इन खिलाड़ियों को पछाड़ा

विज्ञापन
Renuka Singh ICC Emerging Women's Cricketer of the Year 2022

नई दिल्ली: क्रिकेट की शीर्ष संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से महिला-पुरुष क्रिकेटरों के लिए आईसीसी अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है। इसमें वे क्रिकेटर शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। आईसीसी ने भारतीय गेंदबाज रेणुका सिंह को इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 से सम्मानित किया है।

रेणुका सिंह ने इस तरह मचाई सनसनी

सीम और स्विंग गेंदबाजी से सनसनी मचाने वाली रेणुका ने 14.88 के औसत और 4.62 की इकोनॉमी से 18 वनडे और 23.95 के औसत और 6.50 की इकोनॉमी से T20I में 22 विकेट चटकाए। भारत की सबसे नई तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन, इंग्लैंड की एलिस कैपसी और भारतीय गेंदबाज यास्तिका भाटिया को पीछे छोड़ ICC इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 अवॉर्ड जीता। 26 साल रेणुका सिंह दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2022 में व्हाइट बॉल के दो प्रारूपों में सिर्फ 29 मैचों में 40 विकेट लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को महान झूलन गोस्वामी की कमी पूरी हुई।

और पढ़िए – विराट कोहली के साथ ओपन कर चुके इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 10 गेंदों में ठोक दिए 50 रन

विज्ञापन

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ घातक प्रदर्शन

वनडे में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में 8 और श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट चटकाकर सनसनी मचा दी। रेणुका ने सालभर में सात T20I मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट लिए। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों और एशिया कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। रेणुका ने 11 मैचों में सिर्फ 5.21 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए। आईसीसी ने कहा है कि गेंद को स्विंग कराने वाली रेणुका आने वाले वर्षों में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक होंगी।

और पढ़िए – Axar Patel ने पत्नी को मेहा गोद में उठाकर किया धमाकेदार डांस, देखें VIDEO

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन

रेणुका ने क्रिकेट की वापसी की शुरुआत में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बर्मिंघम में खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार विकेट चटकाए। स्विंग गेंदबाज ने एलिसा हीली, मेग लैनिंग, बेथ मूनी और ताहलिया मैकग्राथ को पवेलियन भेजा। रेणुका ने 16 डॉट गेंदों के साथ 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम के 34 रन पर 4 विकेट गिर गए। रेणुका सिंह शिमला हिमाचल प्रदेश में जन्मी हैं। उन्होंने अब तक 7 वनडे में 18 और 25 टी-20 मैचों में 23 विकेट चटकाए हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola