Why Pakistan cannot Boycott T20 WC 2026: वर्ल्ड क्रिकेट में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 इस समय हॉट टॉपिक बना हुआ है. बांग्लादेश अपनी जिद की वजह से टू्र्नामेंट से पहले ही आउट हो चुका है. स्कॉटलैंड की अचानक से टूर्नामेंट में वापसी हुई है. मगर बांग्लादेश का समर्थन करने वाला पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान भी इस मेगा इवेंट से अपना नाम वापस लेने की धमकी दे रहा है. हालांकि, पीसीबी चाहकर भी अब टूर्नामेंट में खेलने से इनकार नहीं कर सकता है, क्योंकि अगर उसने ऐसा किया तो कानूनी दांव पेंच में फंसने के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोल्ड कंगाल हो जाएगा.
कानूनी लफड़े में फंस जाएगा पीसीबी
हर बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से ठीक पहले सभी फुल मेंबर बोर्ड एक एग्रीमेंट पर साइन करते हैं, जिसे टूर्नामेंट पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट के नाम से जाना जाता है. यह कोई मामूली कागज नहीं होता है, बल्कि इसके खिलाफ जाने वाला बोर्ड कानूनी दांव पेंच में फंस सकता है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में बल्लेबाजों का ‘काल’ बनेगा यह भारतीय गेंदबाज, पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने की भविष्यवाणी
अब अगर पाकिस्तान ने आखिरी समय पर अपने कदम पीछे खींचे, तो इसे कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना जाएगा. इस स्थिति में आईसीसी पाकिस्तान का सालाना रेवेन्यू शेयर ही रोक सकता है, जो तकरीबन 34 से 35 मिलियन डॉलर के बीच में बताया जाता है.
ICC कर सकती है निलंबित
पाकिस्तान अगर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से आखिरी समय पर हटने का फैसला लेता है, तो आईसीसी पीसीबी के खिलाफ सख्त कदम भी उठा सकता है, जिसमें निलंबन भी शामिल है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से फ्यूचर में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट्स की मेजबानी भी छीनी जा सकती है.
PSL से विदेशी प्लेयर्स फेर सकते हैं मुंह
पाकिस्तान अगर टी-20 विश्व कप से हटने का फैसला लेता है, तो इसका खामियाजा उसे पाकिस्तान सुपर लीग में भी भुगतना पड़ सकता है. बीसीसीआई और आईसीसी से पंगा लेने की वजह से कई अन्य बड़े क्रिकेट बोर्ड अपने प्लेयर्स को पीएसएल में ना खेलने की हिदायत दे सकते हैं. विदेशी खिलाड़ियों के बिना पीएसएल की ब्रांड वैल्यू सीधा अर्श से फर्श पर आ जाएगी.
कई क्रिकेट बोर्ड बना सकते हैं दूरी
बीसीसीआई और आईसीसी के खिलाफ जाने का फैसला पाकिस्तान को काफी भारी पड़ सकता है. कई क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज खेलने से इनकार कर सकते हैं, जिसकी वजह से पीसीबी को भविष्य में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया पांचवां विकेट, श्रेयस अय्यर भी हो गए फेल
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines