RCB-W vs MI-W Live Streaming: चौके-छक्कों की बारिश और रोमांच से भरपूर मैचों के लिए तैयार हो जाइए. महिला प्रीमियर लीग 2026 के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आरसीबी के साथ होनी है. मुंबई की टीम इस बार कागज पर और भी ज्यादा मजबूत दिख रही है. शबनीम इस्माइल के आने से एमआई का बॉलिंग अटैक पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिख रहा है.
वहीं, हेली मैथ्यूज और कप्तान हरमनप्रीत कौर से टीम को एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी. दूसरी ओर, राधा यादव, पूजा वास्त्रकर और नादिक डी क्लार्क के आने से आरसीबी की टीम भी काफी दमदार नजर आ रही है.
कब और कहां खेला जाएगा RCB-W vs MI-W का मैच?
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 9 जनवरी को खेला जाना है.
कैसे और कहां देख पाएंगे RCB-W vs MI-W मैच का लाइव टेलीकास्ट?
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक हैट्रिक, आरसीबी को हो रहा होगा मलाल, 2025 में किया था रिलीज
कैसे और कहां देख पाएंगे RCB-W vs MI-W मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.
RCB-W vs MI-W हेड टू हेड
महिला प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस की अब तक कुल 7 बार भिड़ंत हो चुकी है. इसमें से 4 में जीत हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के हाथ लगी है. वहीं, 3 मैचों में मैदान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मारा है. यानी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें से एक में जीत मुंबई के हाथ लगी थी, तो एक मैच में मैदान आरसीबी ने मारा था.
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines