Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। वे इस मैच में 3 विकेट लेते ही आईपीएल के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
भुवनेश्वर कुमार पिछले 12 सालों से आईपीएल में भाग ले रहे हैं और हमेशा से ही गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हैं। 158 आईपीएल खेल खेलने के बाद, भुवनेश्वर ने 7.36 की शानदार इकॉनमी रेट से 168 विकेट लिए हैं। ड्वेन ब्रावो और लसिथ मलिंगा के बाद आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वे तीसरे तेज गेंदबाज हैं।
अगर इस मैच में भुवनेश्वर कुमार 3 विकेट ले लेते हैं तो वे इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा को पछाड़ देंगे। मलिंगा के 170 विकेट हैं और वे दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। ऐसे में कुमार आईपीएल के दूसरे सबसे ज्यादा सफल तेज गेंदबाज बन सकते हैं। वहीं लिस्ट में टॉप पर ड्वेन ब्रॉवो मौजूद हैं। जिनके कुल 183 विकेट हैं।
बता दें कि हैदराबाद के स्टार बॉलर भुवनेश्वर कुमार इस साल बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां टीम के दूसरे गेंदबाजों ने रन लुटाए हैं वहीं दूसरी ओर कुमार की इकोनॉमी 8 से भी कम है। उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में 14 विकेट झटके हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में 5 विकेट झटके थे और सभी को अपना मुरीद बना लिया था। हालांकि इस प्रदर्शन के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।