RCB vs RR: आईपीएल 2023 के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी की जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल रहे, जिन्होंने 77 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वह चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। मैच के बाद उन्होंने इस जीत पर खुशी जाहिर की है।
दरअसल, आरसीबी ने 12 रन पर ही अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने क्रीज पर आते ही तेजी से रन बनाए और टीम को 189 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। मैक्सवेल की इस पारी के दम पर आरसीबी ने 7 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के बाद अपने बैटिंग पोजिशन और योगदान पर मैक्सवेल ने कहा कि नंबर 4 एक ऐसी स्थिति है, जहां मुझे बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है, मैंने इसे ऑस्ट्रेलिया के लिए किया है। टीम ने मुझे वहां जाने और खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी दी है।’
और पढ़िए – IPL 2023 Orange cap: टॉप पांच में राहुल-कॉन्वे ने मारी एंट्री, देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज
पॉवरप्ले से मिला फायदा
मैक्सवेल ने आगे कहा कि ‘सीजन में अच्छी फॉर्म के साथ आया था और चेंजरूम से वह भरोसा है, जिससे फर्क पड़ता है। नई गेंद अच्छी तरह से स्किड हुई, इसलिए हमें व्यस्त और सक्रिय रहना पड़ा। मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने पावरप्ले को खत्म किया, उसने नींव रखी, हालांकि अंत में थोड़ी अराजकता थी।’
रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर आउट होने पर मैक्सवेल ने अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगा कि मेरी ओर से कुछ खराब शॉट था। अगर मैं सिर्फ एक रन ले सकता तो शायद मैं डेथ ओवरों के लिए उपयोगी हो सकता था। जब तक मैं हमला कर सकता हूं तब तक नए बल्लेबाजों को व्यवस्थित होने दें। हालांकि, अंत में जीत से वास्तव में खुश हूं।’
मैच का हाल
आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। 190 रनों के टारगेट के जवाब में राजस्थान रॉयल्स 6 विकेट खोकर 182 रन बना पाई और 7 रनों से मैच हार गई।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से छीना नंबर 1 का ताज, आरसीबी को भी हुआ फायदा
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines