RCB vs LSG: आईपीएल 2023 में सोमवार यानी आज के दिन लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का मुकाबला होना है। यह मुकाबला बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पिछले 3 में से 2 मैच जीत चुकी लखनऊ आज भी आरसीबी के खिलाफ कमाल करना चाहेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आज केएल राहुल कमाल कर सकते हैं। इस बात की भविष्यवाणी टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने की है।
और पढ़िए – SRH vs PBKS: अर्शदीप ने दिया Harry Brook को गच्चा, उड़ा दी गिल्लियां, देखें
रवि शास्त्री ने केएल राहुल को लेकर की ये भविष्यवाणी
मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने केएल राहुल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि ‘मेरे हिसाब से केएल राहुल बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे, लेकिन वो तेजी से रन बनाना चाहेंगे। काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस और अब क्विंटन डी कॉक भी आ गए हैं। लखनऊ की बल्लेबाजी काफी मजबूत हो गई है और इसी वजह से केएल राहुल चांस ले सकते हैं।’
अब तक इस आईपीएल में नहीं दिखा सके कमाल
आईपीएल 2023 में केएल राहुल अब तक तीन मैचों में कोई विस्फोटक पारी नहीं खेल पाए हैं। पिछले मैच में उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 31बॉल पर 35 रन बनाए थे। उन्होंने अब तक खेले गए 3 मैचों में 8, 20, 35 रनों की पारी खेल पाए हैं। अब आज आरसीबी के खिलाफ टीम उनसे एक बढ़िया पारी की उम्मीद में होगी।
और पढ़िए – ‘विश्वास था कि मैं यह कर सकता हूं’, 5 गेंद पर 5 छक्के ठोकने वाले रिंकू सिंह ने दिया ये बयान
आरसीबी के खिलाफ क्यों कमाल कर सकते हैं केएल राहुल?
दरअसल, केएल राहुल के आंकड़े आरसीबी के खिलाफ बढ़िया रहें हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 12 इनिंग्स में 612 रन बनाए हैं। उनका औसत 76.25 का रहा, जो टी20 में बढ़िया माना जाता है। राहुल ने आरसीबी के खिललाफ 132 रनों की सर्वश्रेष्ट पारी भी खेली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines