RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायटंस के बीच खेले जाने वाले आज के मुकाबले में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के पास भी आज दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का पूरा मौका है, वहीं लखनऊ सुपर जायटंस के निकोलस पूरन भी आईपीएल में 1000 रन बनाने के बेहद करीब है।
1 रन बनाते ही डु प्लेलिस के 3500 रन पूरे
आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस आज बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। डु प्लेसिस 1 रन बनाते ही आईपीएल में अपने 3500 रन पूरे कर लेंगे। जबकि प्लेसिस ने अब तक टी-20 क्रिकेट में 296 छक्के लगाए हैं, ऐसे में अगर वह आज के मैच 4 छक्के लगाते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसे में आज आरसीबी के फैंस डु प्लेसिस से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे।
1000 रन से 9 रन दूर निकोलस पूरन
फाफ डु प्लेसिस के अलावा लखनऊ सुपर जायटंस के बल्लेबाज निकोलस पूरन भी अपने आईपीएल 1000 रन से महज 9 रन दूर है। अगर पूरन आज के मैच में 9 रन बनाते हैं तो वह आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। खास बात यह है कि यह दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, वनिंदु हसरंगा/माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा और आकाश दीप।
लखनऊ सुपर जायटंस की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, रोमारियो शेफर्ड/मार्क वुड, क्विंटन डी कॉक, क्रुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।
संबंधित खबरें
अगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
40 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
51 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines