RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जायटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले में आज कई अहम रिकॉर्ड बन सकते हैं। पिछले मैच में शानदार बॉलिंग करने वाले अमित मिश्रा के पास भी दिग्गज गेंदबाज को पीछे छोड़ने का मौका है। अगर अमित मिश्रा 3 विकेट लेते हैं तो वह आईपीएल के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन सकते हैं।
मलिंगा को पीछे छोड़ने का मौका
लखनऊ के स्पिनर अमित मिश्रा अगर आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट लेते हैं तो वह आईपीएल में श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ देंगे। अमित मिश्रा ने आईपीएल में 168 विकेट लिए हैं, जबकि लसिथ मलिंगा के 170 विकेट हैं, ऐसे में मिश्रा के पास मलिंगा को पीछे छोड़ने का पूरा मौका है। खास बात यह है कि अमित मिश्रा 40 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी में धार अभी बाकि नजर आती है।
और पढ़िए – IPL 2023: दिल्ली की पिच पर भी बरसेंगे रन, जानिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
चौथे सबसे सफल गेंदबाज
अमित मिश्रा आईपीएल के चौथे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 2008-2023 के बीच 155 मैचों में 166 विकेट निकाले हैं। इस दौरान 17 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ट हैं। अमित मिश्रा ने 4 बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
40 की उम्र में लखनऊ के लिए किया डेब्यू
बता दें कि अमित मिश्रा की उम्र 40 साल हो चुकी है। लेकिन उनकी फिटनेस शानदार है। वह आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। वहीं 40 साल की उम्र में लखनऊ के लिए डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया है। अमित मिश्रा की गिनती आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में होती है।
और पढ़िए – IPL 2023: 212 रनों का स्कोर बनाकर खुश हो रही थी RCB, सचिन के ट्वीट से दूर हो जाती गलतफहमी
हैदराबाद के खिलाफ लिए थे 2 विकेट
अमित मिश्रा ने सनराइजर्स हैदारबाद के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को 16 और आदिल रशीद को 4 रन पर पवेलियन भेजा। उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल अमित मिश्रा आईपीएल में सफल रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines