Live Updates
23:28 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: आसीबी ने जीता फाइनल

विराट कोहली ने छक्का जड़कर आरसीबी को जीत दिला दी है. आरसीबी की टीम ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम करते हुए गुजरात को हरा दिया है. आरसीबी आईपीएल के इतिहास में टाइटल डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन गई है. विराट कोहली ने इस मैच में 42 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली है.

23:21 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: जीत के करीब आरसीबी

आरसीबी की टीम फाइनल के मुकाबले में जीत के बेहद करीब नजर आ रही है. टीम को जीत के लिए अब महज 8 रनों की दरकार है. मैच खत्म करने के लिए विराट कोहली और जितेश र्मा की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

आरसीबी का स्कोर- 17 ओवर, 148/5

23:06 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: टिम डेविड हुए आउट

आरसीबी की टीम अपने दूसरे आईपीएल खिताब से अब ज्यादा दूर नहीं है. इसी बीच टीम को 5वां झटका लगा है. टिम डेविड 17 गेंदों में 24 रनों की पारी खेल आउट हो गए हैं. अर्शद खान ने उनका विकेट चटकाया. टीम को जीत के लिए अब 24 रनों की जरूरत है.

आरसीबी का स्कोर- 14 ओवर, 132/5

22:52 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: विराट की हाफ सेंचुरी पूरी

विराट कोहली ने आईपीएल के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 25 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ी है. टीम को अब जीत के लिए 43 रनों की दरकार है.

आरसीबी का स्कोर- 11.2 ओवर, 113/4

22:42 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: आरसीबी ने छुआ 100 का आंकड़ा

फाइनल के इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले 10 ओवरों में 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है. विराट कोहली क्रीज पर बने हुए हैं लेकिन टीम ने 4 विकेट भी गंवा दिए हैं. फाइनल में ये रन चेज काफी मजेदार होता दिख रहा है.

आरसीबी का स्कोर- 10 ओवर, 100/4

22:37 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: राशिद ने एक ओवर में लिए 2 विकेट

गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान फाइनल मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर लिए हैं. रजत पाटीदार को आउट करने के बाद उन्होंने क्रुणाल पांड्या को भी चलता किया है.

आरसीबी का स्कोर- 9 ओवर, 91/4

22:34 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

आरसीबी की टीम को इस मैच में रजत पाटीदार के रूप में तीसरा झटका लगा है. पाटीदार ने इस मैच में 13 गेंदों का सामना करते हुए 15 रन बनाए. राशिद खान की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो रबाडा को कैच थमा बैठे.

आरसीबी का स्कोर- 8.2 ओवर, 89/3

22:19 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: आरसीबी को बैक टू बैक दो झटके

6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. आरसीबी को बैक टू बैक दो झटके लगे हैं. वेंकटेश अय्यर और देवदत्त पडिक्कल आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. अय्यर 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसके अलावा पडिक्कल ने 1 रन बनाए.

6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 70/2 है

21:45 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: आरसीबी की पारी हुई शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतर चुकी है. वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है. गुजरात के लिए सिराज पहला ओवर फेंक रहे हैं.

21:21 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: गुजरात की पारी हुई खत्म

गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल फाइनल के मैच में 20 ओवरों में 155 रन का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दम पर ही टीम सम्मानजमक स्कोर पर पहुंच पाई है.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 20 ओवर, 155/8

21:17 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: राशिद खान भी हुए आउट

गुजरात टाइटंस की टीम ने पारी के आखिरी ओवर में भी विकेट गंवा दिया है. राशिद खान रसिख सलाम डार का शिकार बने हैं. उन्होंने 3 गेंदों में 7 रनों की पारी खेली. रसिख के लिए ये इस मैच में तीसरा विकेट रहा.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 19.2 ओवर, 151/8

21:13 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: गुजरात के 7 विकेट गिरे

गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल मैच में मुश्किलों में नजर आ रही है. टीम के 7 विकेट गिर चुके हैं. भुवनेश्वर कुमार ने जोसन होल्डर का अहम विकेट हासिल कर लिया है. होल्डर ने इस मैच में 5 गेंदों का सामना करते हुए 7 विकेट चटकाए.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 18.3 ओवर, 142/7

20:58 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: गुजरात के 6 विकेट गिरे

गुजरात टाइटंस की टीम को राहुल तेवतिया के रूप में छठा झटका लग चुका है. रसिख सलाम डार ने इस मैच में अपना दूसरा विकेट चटकाया. राहुल तेवतिया इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 5 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 16.1 ओवर, 115/4

20:45 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: अर्शद खान को हेजलवुड ने किया आउट

गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच में बल्लेबाजी से जूझते हुए नजर आ रहे हैं. टीम का 5वां विकेट गिर चुका है. अर्शद खान इस मैच में 18 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वो जोश हेजलवुड का शिकार बने हैं.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 14.1 ओवर, 99/4

20:35 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: बटलर बने क्रुणाल पांड्या का शिकार

गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल के इस मुकाबले में दबाव में नजर आ रही है. टीम ने 73 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं. जोस बटलर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने हैं. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 19 रनों की पारी खेली.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 12.1 ओवर, 73/4

20:14 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: गुजरात ने खोया तीसरा विकेट

गुजरात टाइटंस की टीम को निशांत सिंधू के रूप में तीसरा झटका लग चुका है. सिंधू इस मैच में केवल 20 रनों की पारी ही खेल पाए. रसिख सलाम डार ने उनका विकेट हासिल किया है. उनके आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 8 ओवर, 55/3

20:06 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: पावरप्ले में कितने रन बने

गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में पिछड़ती हुई नजर आ रही है. टीम ने पावरप्ले में महज 45 रन ही बनाए हैं और दोनों सलामी बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुए. टीम के लिए जोस बटलर और निशांत सिंधू की जोड़ी क्रीज पर उतरी.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 6 ओवर, 45/2

19:55 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: साई सुदर्शन भी हुए आउट

गुजरात टाइटंस की टीम को दूसरा झटका लग चुका है. साई सुदर्शन भई आउट हो चुके हैं. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सुदर्शन जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे. उन्होंने फाइनल के इस मैच में 12 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. गुजरात की टीम अब मुश्किलों में नजर आ रही है.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 3.4 ओवर, 26/2

19:47 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

गुजरात टाइटंस की टीम को फाइनल मुकाबले में पहला झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा है. गिल इस मैच में जोश हेजलवुड का शिकार बने. आउट होने से पहले उन्होंने कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले लेकिन पारी को 10 रन से आगे नहीं बढ़ा सके. उनके आउट होने पर निशांत सिंधू बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

गुजरात टाइटंस का स्कोर- 2.2 ओवर, 22/1

19:37 (IST) 31 May 2026
RCB vs GT Final Live Score: पहले ही ओवर में लिया रिव्यू

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन को पहले ही ओवर में अंपायर ने आउट करार दे दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने रिव्यू लिया तो वो नॉटआउट करार दिए गए.

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Final Highlights: आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2026 के फाइनल में जीत हासिल करते हुए खिताब डिफेंड कर लिया है. आरसीबी की टीम ने 12 गेंदों रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. इस बड़े मुकाबले में टीम के लिए विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेली और जीत के हीरो रहे. गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 50 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी आरसीबी की टीम ने 18 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. इसी के साथ फ्रेंचाइजी आईपीएल के इतिहास में टाइटल डिफेंड करनी वाली तीसरी टीम बन गई है.

गुजरात टाइटंस की टीम को इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. आरसीबी के गेंदबाजों के सामने गुजरात की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई नजर आई. टीम ने पहले 6 ओवरों में ही अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. वाशिंगटन सुंदर को छोड़ दे तो टीम के लिए और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. सुंदर ने 37 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके निकले. उनकी इस बल्लेबाजी के दम पर ही गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में 155 रन का स्कोर खड़ा किया.

आरसीबी की टीम के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी मैच में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी. दोनों ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके साथ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे विराट कोहली ने एक छोर संभाल कर रखा और आखिरी गेंद तक नाबाद रहे. उन्होंने 42 गेंदों में 72 रनों की यादगार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने अपने करयिर की सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ी. उनके अलावा टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रनों की शानदार पारी खेली.