RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स पर शानदार जीत हासिल की। आज के मैच में आरसीबी के स्टार विराट कोहली का भी जलवा देखने को मिला। विराट कोहली ने पहले ओपनिंग करते हुए शानदार बैटिंग की, उसके बाद फील्डिंग में भी उनका जलवा देखने को मिला। विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर का शानदार कैच पकड़ा।
विराट ने पकड़ा कैच खुश हुई अनुष्का
विराट कोहली को चीयर करने के लिए आज के मैच में उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी पहुंची थी। अनुष्का ने स्टेडियम में बैठकर विराट की टीम को सपोर्ट किया। डेविड वॉर्नर आज के मैच में भी शानदार लय पकड़ रहे थे। लेकिन विजयकुमार व्यस्क की गेंद पर उन्होंने शानदार पुल शॉट लगाया। लेकिन विराट ने वॉर्नर के इस शॉट को अपने शानदार कैच में तब्दील कर दिया। जिससे मैच का पूरा रुख ही बदल गया। विराट का कैच देखकर अनुष्का शर्मा भी खुश हो गई और उन्होंने ताली बजाकर उनका सपोर्ट किया।
बता दें कि विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा हर मैच में सपोर्ट करने के लिए पहुंच रही हैं। आज के मैच में भी उन्होंने आरसीबी को चेयर किया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि आरसीबी ने आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की है।
https://twitter.com/Trend_VKohli/status/1647219027318829056?s=20
विराट ने खेली अर्धशतकीय पारी
विराट कोहली ने आज भी शानदार लय में नजर आए, उन्होंने आज भी अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 34 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शानदार चौके और 1 जबरदस्त छक्का लगाया। विराट की पारी से फैंस भी काफी खुश नजर आए।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
28 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
53 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
54 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines