हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs DC: Aman Khan ने हवा में उछलकर एक हाथ से पकड़ा Faf du Plessis का हैरतअंगेज कैच, देखें video

विज्ञापन
Aman Khan caught amazing catch of Faf du Plessis

RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि कप्तान फॉक डु प्लेसिस एक शानदार शॉट खेलने के बाद भी आउट हो गए। क्योंकि दिल्ली के खिलाड़ी अमन खान ने उनका शानदार कैच लपक लिया।

अमन ने पकड़ा शानदार कैच

आरसीबी के कप्तान फॉक डु प्लेसिस आज शुरुआत से ही शानदार शॉट् खेल रहे थे। लेकिन पांचवे ओवर की तीसरी गेंद पर डु प्लेसिस ने मिचेल मार्श की गेंद पर पुल शॉट लगाया। शॉट भी सही थी। लेकिन दिल्ली के खिलाड़ी अमन खान ने हवा में उछलकर एक हाथ से उनका शानदार कैच पकड़ लिया। जिससे फॉक डु प्लेसिस को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। उनके कैच का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/IPL/status/1647184679932690434?s=20

विज्ञापन

डु प्लेसिस ने खेली 22 रनों की पारी

डु प्लेसिस ने आज विराट कोहली के साथ आरसीबी को शानदार शुरुआत दी थी। उन्होंने आते ही शानदार शॉट खेले। डु प्लेसिस ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने तीन शानदार चौके और एक जबरदस्त छक्का लगाया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola