Live Updates
23:16 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: आरसीबी की जीत

आरसीबी टीम ने चेन्नई के खिलाफ मुकाबला 43 रन से जीत लिया है.

23:01 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का 8वां विकेट गिरा

जेमी ओवरटर्न 37 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं.

22:53 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का 7वां विकेट गिरा

प्रशांत वीर 43 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने.

22:30 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 10 ओवर के बाद चेन्नई-109/6

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. जेमी ओवर्टन 1 और प्रशांत वीर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:26 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का छठा विकेट गिरा

शिवम दुबे 18 रन बनाकर आउट

22:12 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का 5वां विकेट गिरा

कार्तिक शर्मा 6 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद का शिकार हो गए हैं.

22:08 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

सरफराज खान 50 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार हुए

22:07 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 6 ओवर के बाद चेन्नई-77/3

चेन्नई सुपरकिंग्स ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं. सरफराज खान 50 और कार्तिक शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:06 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: सरफराज की फिफ्टी

सरफराद खान ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

21:57 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 4 ओवर के बाद चेन्नई-41/3

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 ओवर में 3 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं. सरफराज खान 22 और कार्तिक शर्मा 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:50 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

संजू सैमसन को जैकब डफी ने 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

21:46 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 2 ओवर के बाद चेन्नई-19/2

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 ओवर में 2 विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं. सरफराज खान 8 और संजू सैमसन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:44 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: भुवनेश्वर के 200 आईपीएल विकेट

आयुष म्हात्रे का विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल में 200 विकेट पूरे हो गए.

21:43 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

चेन्नई को दूसरा झटका आयुष म्हात्रे के तौर पर लगा है, जब भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

21:40 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई का पहला विकेट गिरा

ऋतुराज गायकवाड को जैकब डफी ने 7 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

21:22 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 20 ओवर में बेंगलुरु-250/3

टिम डेविड के 70 और रजत पाटीदार के 48 रन ने बैंगलोर टीम का स्कोर 20 ओवर में 250/3 तक पहुंचा दिया. अब चेन्नई को जीत के लिए 251 रन बनाने होंगे.

20:57 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 16 ओवर बाद बेंगलुरु-172/3

आरसीबी ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर172 रन बना लिए हैं. रजत पाटीदार 40 और टिम डेविड 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:45 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: बेंगलुरु को तीसरा झटका

देवदत्त पडिक्कल 50 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

20:43 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 14 ओवर बाद बेंगलुरु-151/2

आरसीबी ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर151 रन बना लिए हैं. रजत पाटीदार 23 और देवदत्त पडिक्कल 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:26 (IST) 05 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: बेंगलुरु को दूसरा विकेट गिरा

शिवम दुबे ने फिल सॉल्ट को 46 रन के निजी स्कोर पर नूर अहमद के हाथों कैच आउट करा दिया.

RCB vs CSK: आरसीबी ने ने बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके को 43 रन से मात देकर अपना दबदबा कायम किया. वहीं येलो आर्मी की लगातार तीसरी हार ने उनके फैंस को एक बार फिर निराश किया. इस जीत के साथ रजत पाटीदार की सेना प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर पहुंच गई है.

आरसीबी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर मेजबान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, ये फैसला उनके लिए गलत साबित हुआ. आरसीबी के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 250 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. फिल सॉल्ट (46), विराट कोहली (28), देवदत्त पडिक्ल (50) रजत पाटीदार (48) और टिम डेविड (70) ने मिलकर येलो आर्मी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटर्न और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किए.

---विज्ञापन---

पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई चेन्नई

चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (7), आयुष म्हात्रे (1) और संजू सैमसन (9) सस्ते में पवेलियन लौट गए. हालांकि इसके बाद सरफराज खान ने 200 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए, लेकिन अपनी ही गलती से स्टंप आउट हो गए. फिर शिवम दुबे (18), प्रशांत वीर (43), जेमी ओवर्टन (37) और अंशुल कंबोज (19) ने काफी मेहनत की लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में नाकाम रहे. पूरी 'येलो आर्मी' 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. मैच के बाद टिम डेविड को धमाकेदार पारी के लिए ईनाम के तौर पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया.

---विज्ञापन---

आरसीबी की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

सीएसके की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.