IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरूआत 31 मार्च से की जाएगी। इसके लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस टूर्नामेंट से पहली लीग की सबसे मशहूर टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक मेगा इवेंट आयोजित करने वाली है। इसका आयोजन 26 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। इस आयोजन में बॉलिवुड के कई जाने माने कलाकार शिरकत करेंगे साथ ही फैंस का अपनी परफॉरमेंस से मनोरंजन करेंगे।
एक बार फिर साथ दिखेंगे विराट, एबी और गेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस मेगा इवेंट की सबसे खास बात ये रहेगी की इसमें टीम के स्टार खिलाड़ी रहे क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स शिरकत करेंगे। इन दोनों के अलावा मौजूद ओपनर और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में सालों बाद इन तीन दिग्गजों को आरसीबी की जर्सी में एक साथ देखा जाएगा।
और पढ़िए – ODI World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया करेगी धाकड़ तैयारी, आईपीएल के बाद यह होगा भारत का शेड्यूल
गेल और एबी डी विलियर्स की जर्सी की जाएगी रिटायर
इस इवेंट में आरसीबी अपनी नई जर्सी को लांच करेगी। इसके अलावा इस इवेंट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डीविलियर्स और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल जो कि काफी समय तक आरसीबी के साथ जुड़े रहे थे उन्हें आरसीबी हॉल ऑफ द फेम के खिताब से सम्मानित किया जाएगा। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के जर्सी नंबर को उनके सम्मान में रिटायर किया जाएगा। बता दें कि क्रिस गेल का जर्सी नंबर 333 है। वहीं एबी डीविलियर्स का जर्सी नंबर 17 है। अब इसे किसी को नहीं दिया जाएगा।
सोनू निगम समेत ये सितारे करेंगे मनोरंजन
वहीं आरसीबी के इस बड़े इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार अपना परफॉर्मेंस देंगें। जिसमें सोनू निगम, जेसन डेरुलो, तुलसी कुमार और अदिति सिंह शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। फैंस को इस इवेंट के टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे। बता दें कि, इस इवेंट में हॉल ऑफ फेम, टीम का प्रैक्टिस सेशन के अलावा कई और गतिविधितयां भी होंगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
26 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines