Royal Challengers Bengaluru: आरसीबी की टीम ने 18 सालों तक इंतजार करने के बाद आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान रहा। टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली को अन्य भारतीय चेहरों ने सपोर्ट किया। जिसके कारण ही टीम चैंपियन बन सकी। इन खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का नाम भी शामिल था। जितेश ने अब आईपीएल 2025 को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विराट कोहली से दूर रहते थे जितेश शर्मा
आईपीएल 2025 के ऑक्शन में पहली बार जितेश शर्मा आरसीबी टीम का हिस्सा बने थे। इस सीजन में जितेश ने मौका मिलने पर टीम की कप्तानी भी संभाली और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हर मुकाबले में योगदान दिया। विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने के सवाल पर जितेश टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं एक छोटे शहर से आया हूँ, जहाँ आप अपने सीनियर्स को बहुत सम्मान देते हैं। आप उनकी निजी जिंदगी में दखल नहीं देते। मेरे लिए, उनसे बात करना ही बहुत बड़ी बात है। मैं विराट भाई के कद को जानता हूँ, इसलिए मैं कोशिश करता हूँ कि उनकी निजी जिंदगी में दखल न दूँ या उन्हें बेवजह परेशान न करूँ। मैं उनसे सिर्फ क्रिकेट के बारे में ही बात करता था। सम्मान के चलते मैंने दूरी बनाए रखी। मैं सिर्फ उनके साथ काम की ही बातचीत करना चाहता था।’
जितेश शर्मा ने बल्ले से किया था कमाल
आरसीबी ने जितेश शर्मा को लगभग 11 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल 2025 में जितेश ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 261 रन बनाए थे। जिसमें लखनऊ के खिलाफ नाबाद 85 रनों की धमाकेदार पारी भी शामिल है। इसके अलावा भी जितेश ने मौका पड़ने पर छोटी लेकिन अहम पारियां खेली थी। ऑक्शन के बाद ही जितेश शर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे थे। जिसके कारण ही रजत पाटीदार के चोटिल होने पर उन्हें कुछ मुकाबलों में कप्तानी सौंपी गई थी।
ये भी पढ़ें: बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी मिचेल स्टार्क नहीं भूलेंगे रोहित शर्मा से मिली जिल्लत, आखिरी T20I में होना पड़ा था शर्मसार!
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
16 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
28 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines