IPL 2026 Winner Prediction: IPL 2026 का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. अभी एक स्थान खाली है, जिसके लिए राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है. सभी के मन में सवाल है कि इस साल IPL की ट्रॉफी पर कौन कब्जा करेगा. सभी फैंस की राय इस मामले में अलग-अलग हो सकती है और अब AI ने भी अनुमान लगाया है कि सीजन 19 का विजेता कौन होगा.
IPL 2026 का विजेता कौन होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस IPL ट्रॉफी उठाने की बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं. तीनों ने ही एक-एक बार IPL के खिताब पर कब्जा किया है. उनकी नजर दूसरे खिताब पर होगी. जब Google Gemini से पूछा गया कि IPL 2026 की ट्रॉफी पर कौन कब्जा करेगा.
सभी टीमों का आंकलन करने के बाद जेमिनी ने अनुमान लगाया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल देखने को मिल सकता है. इन दोनों में से जेमिनी ने RCB को बेहतर बताया और कहा कि उनकी लगातार दूसरे साल ट्रॉफी जीतने की संभावना है. AI का तो यही मानना है कि रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फिर से किस्मत चमक सकती है.
IPL 2026 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | नो रिजल्ट | नेट रन रेट |
| 1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 13 | 9 | 4 | 0 | +1.065 |
| 2 | गुजरात टाइटंस | 14 | 9 | 5 | 0 | +0.695 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 13 | 8 | 5 | 0 | +0.350 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 13 | 7 | 6 | 0 | +0.083 |
| 5 | पंजाब किंग्स | 13 | 6 | 6 | 1 | +0.227 |
| 6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 | 6 | 6 | 1 | +0.011 |
| 7 | चेन्नई सुपर किंग्स | 14 | 6 | 8 | 0 | -0.345 |
| 8 | दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 6 | 7 | 0 | -0.871 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 13 | 4 | 9 | 0 | -0.510 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 13 | 4 | 9 | 0 | -0.702 |
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
5 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines