Mumbai Indians On RCB Demand For DY Patil Stadium As Home Ground: आईपीएल की आरसीबी टीम 2026 सीजन के लिए एक दूसरा होम वेन्यू तलाश कर रही है, लेकिन नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम अब कोई ऑप्शन नहीं है. सूत्रों से पता चला है कि मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को सलाह दी है कि डीवाई पाटिल पर विचार करने से पहले ‘दूसरे ऑप्शन देख लें’, क्योंकि दोनों वेन्यू एक ही कैचमेंट एरिया में आते हैं.
‘दूसरे ऑप्शन देखे RCB’
एक सोर्स ने टीआई को बताया, ‘अगर कोई फ्रैंचाइज़ी किसी दूसरी फ्रैंचाइजी के होम एरिया से ज्यादा दूर होम बेस बनाना चाहती है, तो उसे आगे बढ़ने के लिए क्लियरेंस चाहिए. ये वही कैचमेंट एरिया है. वानखेड़े और डीवाई पाटिल ज्यादा दूर नहीं हैं. अगर कोई फ्रैंचाइज़ी डीवाई पाटिल में बेस बनाना चाहती है, तो यह वानखेड़े से ऑपरेट करने वाली फ्रैंचाइज़ी की मंजूरी के बिना नहीं हो सकता. एमआई ने कहा, ‘सिर्फ डीवाई पाटिल ही क्यों, देश में कोई और स्टेडियम क्यों नहीं? बहुत सारे हैं. मुंबई इंडियंस का मानना है कि आरसीबी को डीवाई पाटिल पर आने से पहले दूसरे ऑप्शन देख लेने चाहिए. देश में बहुत सारे नॉन-आईपीएल सेंटर हैं.”
नॉन आईपीएल सेंटर्स पर जोर
सोर्स ने आगे कहा, ‘राजकोट, पुणे, रायपुर, विजाग और इंदौर जैसे सेंटर पहले से मौजूद हैं. अभी की सिचुएशन सिंपल है, अगर मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल के लिए हां कह देता है तो कल कोई दूसरी टीम आकर ब्रेबोर्न में अपने मैच होस्ट करने की इच्छा जता सकती है. इससे होम टेरिटरी की पवित्रता खत्म हो जाती है. और इस बात की पक्की वजह होनी चाहिए कि आरसीबी इन सेंटर्स पर खेलने के लिए तैयार क्यों नहीं है और सिर्फ डीवाई पाटिल में दिलचस्पी क्यों ले रही है.’
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ
रायपुर पर बनेगी बात?
आरसीबी ने रायपुर में कम से कम दो मैच होस्ट करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से बात की है, जबकि बाकी मैचों के लिए इंदौर एक मजबूत ऑप्शन के तौर पर फिर से उभरा है. इस बीच, KSCA सरकार की मंजूरी मिलने तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की कोशिश कर रहा है. परमेश्वर ने कहा, ‘बुधवार की मीटिंग में, सीनियर सरकारी, पुलिस और कानून अधिकारी इस बात पर चर्चा करेंगे कि सरकारी लेवल पर क्या किया जा सकता है और KSCA को क्या निर्देश दिए जाने चाहिए. जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी द्वारा उठाए गए मुद्दों को किस हद तक सुलझाया जाएगा, इस पर विचार करना होगा. हमें सीएम की मंजूरी चाहिए.’
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
8 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
9 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
9 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines